Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिना जानकारी के सरकार पर अनर्गल आरोप लगाती है राजद : बिजेंद्र प्रसाद यादव
    Breaking News बिहार

    बिना जानकारी के सरकार पर अनर्गल आरोप लगाती है राजद : बिजेंद्र प्रसाद यादव

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले पहले अपना कार्यकाल याद कर लें: शीला मंडल

    जातीय गणना के मुद्दे पर राजनीतिक रोटी सेंक रहा है विपक्ष: रत्नेश सदा


    पटना:गुरुवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री शीला मंडल एवं माननीय मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुचें आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की।इस मौके पर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राजद बिना किसी जानकारी के सरकार पर अनर्गल आरोप लगाती है, उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में पूरी सुनवाई होने के बाद बिहार के हित में फैसला आएगा। साथ ही हमारी सरकार बिहार में बढ़े आरक्षण के कानून को नौवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत कर रही है, जल्द ही इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। शीला मंडल ने कहा कि बिहार में अमन और शांति का वातावरण है, नीतीश सरकार पर आरोप लगाने से पहले विपक्ष अपना शासनकाल याद कर ले। हमारे नेता ना किसी को बचाते हैं और ना ही किसी को फंसाते हैं, कानून के राज में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के यात्रा से बिहार विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। लोकसभा चुनाव से पहले भी वे राज्यव्यापी यात्रा पर निकले थे लेकिन परिणाम सभी के सामने हैं। मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि राहुल गांधी केवल जनता में भ्रम फैलाने के लिए जातीय जनगणना की बात कर रहें हैं। उन्हें सच में इतनी चिंता है तो वे अपने कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना क्यों नहीं कराते है।श्री रत्नेश सदा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संसाधन से ससमय जातीय गणना कराकर पूरे देश में नजीर पेश की लेकिन विपक्ष के लोग इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रहें हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अवैध खनन और अवैध शराब के व्यापार में सबसे अधिक संलिप्ता राजद के लोगों की होती है।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीएड छात्राओं का हुआ कैंपस सिलेक्शन ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन
    Next Article आपके हर सुख-दुख में साथ रहूंगा :लखन मार्डी

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.