Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंगेर में राजद नेता को गोली मारी गई, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
    Headlines बिहार राजनीति

    मुंगेर में राजद नेता को गोली मारी गई, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुंगेर में राजद नेता को गोली मारी गई, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

    मुंगेर:  बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता पंकज यादव को बृहस्पतिवार की सुबह सैर के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

    मुंगेर सदर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने हवाई अड्डा मैदान में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है।

     

     

    उन्होंने बताया कि यादव को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    पंकज यादव के पिता रामचरित्र यादव ने आरोप लगाया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार मिट्ठू यादव सहित दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

    बताया जाता है कि मिट्ठू यादव बुधवार को पंकज यादव के पास किसी मामले में पुलिस के पास पैरवी करने का अनुरोध लेकर गया था जिससे पंकज ने इनकार कर दिया था।

     

     

    जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस घटना पर कहा कि 2005 के बाद से बिहार पुलिस का ट्रैक रिकार्ड रहा है कि अपराधी बच नहीं पाया है।

    उन्होंने कहा ‘‘हमलावरों की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी, चाहे वह कोई भी हो, किसी दल के नेता, कार्यकर्ता हों या आमजन हों। अगर कोई घटना घटती है तो पुलिस से अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझती है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर द्वारा  प्रस्तुत आज का राशिफल 
    Next Article बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड: उच्चतम न्यायालय ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.