लूट ,छिनतई ,हत्या के नामजद आरोपी रिजवान को किया गिरफ्तार ।
शुभेंदु भट्टाचार्य
रानीश्वर : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा के आदेश पर रानीश्वर थाना के पुलिस ने कई आपराधिक मामले के नामजद अपराधी रिजवान अंसारी उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया हैं ।
इंसपेक्टर वकार हुसैन एवं थाना प्रभारी छोटन महातो ने शुक्रवार थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर रिजवान के आपराधिक मामला एवं हत्या की घटना की जानकारी दिया हैं । मुफसिल थाना के दो मोहानी के रिजवान को रानीश्वर थाना के बंधन बैंक के एक संग्राहक से चार हजार नगद राशि ,एक लेपटॉप एवं मोबाइल छिनतई की मामले में गिरफ्तार किया हैं ।रिजवान ने प्रेस वार्ता में अपने आपराधिक इतिहास का लिखित शिकारोक्ति किया है ।बताया हैं कि वह सबसे पहले अपने गांव में रह कर मबेशी तस्करी का धंदा शुरू किया था । बर्ष 2019 में मुफसिल थाना के कांड संख्या 117/2021 के तहत उसके नाम पर रॉकेट बम ब्लास्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी ।उस मामले में उसे जमानत मिल गया हैं ।
उसने स्वीकार किया हैं कि अपने दस्तो के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया हैं ।मुफसिल थाना के एक चौकीदार को हत्या कर दिया था । बंधन बैंक के संग्राहक के साथ लूटपाट की घटना में रिजवान के साथी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया हैं ।

