Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परीक्षा नीट 2024 में धांधली: IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने दोबारा एग्जाम कराने और CBI जांच की मांग की
    Breaking News Headlines

    परीक्षा नीट 2024 में धांधली: IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने दोबारा एग्जाम कराने और CBI जांच की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    परीक्षा नीट 2024 में धांधली: IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने दोबारा एग्जाम कराने और CBI जांच की मांग की

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. उम्मीदवारों के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नये सिरे से NEET-UG, 2024 परीक्षा कराने की मांग की है. यह परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि 5 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी की गई थी. देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम, NEET 2024 में कथित अनियमितताओं की जाँच के लिए IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने सीबीआई जाँच की माँग की है. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा को दोबारा कराने का भी आग्रह किया है ताकि सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके.

     

     

    IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने एक बयान में कहा है कि NEET 2024 में व्यापक स्तर पर गड़बड़ होने के कई सबूत मिले हैं. याचिकाकर्ताओं के संज्ञान में पेपर लीक के कई मामले आए थे. उम्मीदवारों का तर्क है कि नीट का कथित पेपर लीक संविधान के अनुच्छेद 14 में वर्णित समानता के अधिकार का उल्लंघन है क्योंकि इस हरकत ने कुछ उम्मीदवारों जिन्होंने निष्पक्ष तरीके से परीक्षा देने का विकल्प चुना था, उनके मुकाबले दूसरों को अनुचित लाभ मिला.

     

     

    सिर्फ पेपरलीक ही नहीं परीक्षा को लेकर अभ्यर्थ‍ियों ने और भी कई तरह के आरोप लगाए हैं. इन सभी आरोपों पर नेशनल टेस्ट‍िंंग एजेंसी ने अपनी सफाई पेश करते हुए खुद को नीट एंड क्लीन बताते हुए अपना पक्ष रखा है. NEET UG परीक्षा को कराने वाली संस्था है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की अपनी दलील है कि इस साल प्रश्न पत्र आसान दे दिया गया था और ज्यादा परीक्षार्थियों के परीक्षा में एप्पियर होने के कारण इस तरह के बडे रिजल्ट आए, जिसमें बहुत सारे लोग टॉप कर गए हैं, यह देखने को मिला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस कार्य समिति की बैठक आरंभ, लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर होगी चर्चा
    Next Article बिष्टुपुर में दो बाइक में टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.