Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक, दिए दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर

    कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक, दिए दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति आदि आधारभूत सुविधा की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में रेलवे कोर्ट जमशेदपुर में बंदियों के रखने हेतु कोर्ट हाजत बनाने पर भी चर्चा की गई।

    गर्मी के मौसम को देखते हुए केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची, उप कारा घाटशिला में पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बंदियों के लिए प्रशिक्षण व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने पर विचार किया गया। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4-जी, 5-जी जैमर लगाने, आवश्यकतानुसार वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश भी दिया गया। सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर सभी कारा, उप कारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैद वार्ड, कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण करने तथा रेड करने का निर्देश भी दिया गया । प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचनातंत्र को मजबूत करने पर बल दिया ।

    बैठक में एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनिल चंद्रा, डीएसपी, जेल अधीक्षक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में शिक्षकों की कमी
    Next Article प्रत्येक घर तक बिजली पहुचाने की योजना पर चर्चा

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.