Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षा बैठक, पंचायतों को डिजिटली सशक्त बनाने पर दिया गया बल
    Breaking News जमशेदपुर

    जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षा बैठक, पंचायतों को डिजिटली सशक्त बनाने पर दिया गया बल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षा बैठक, पंचायतों को डिजिटली सशक्त बनाने पर दिया गया बल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त-सह-अध्यक्ष अनन्य मित्तल के निदेशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला ई- गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, विभिन्न प्रमाण पत्र, यूआईडी, भारतनेट, ई- हॉस्पिटल, झारनेट सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा किया गया। इस बैठक में आम जनता को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं और पंचायत भवनों को डिजिटली सशक्त बनाकर अधिक से अधिक सुविधाएं जनता तक सुगमता से पहुंचाने के लिए विचार-विमर्श किया गया ।

     

    समीक्षा के क्रम में साकची मंडल कारा में झारनेट के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया। पंचायत भवनों में भारत नेट की सुविधा को सुदृढ़ बनाने और उसके अधिकतम उपयोग हेतु बीएसएनएल के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झारनेट की स्पीड में सुधार लाने के लिए झारनेट इंजीनियर को निर्देश दिए गए।

     

    बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री किशोर प्रसाद, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदिप्त राज, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मनीष कुमार प्रसाद, अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्रीमती पूनम वर्मा, सीएससी मैनेजर, डिजिटल पंचायत परियोजना के जिला प्रबंधक, पंचायती राज विभाग और नेटवर्क इंजीनियर (झारनेट सेल), बीएसएनल के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीआरपीएफ जवान मनीष कुमार के घर चोरों ने बोला धावा , लाखों की चोरी
    Next Article बिरसा सेवा दल के कार्यशैली से देवघर पंचायत के लोगो में दहशत का माहौल, शिकायत दर्ज किया

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.