Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुस्को की बिजली के लिए कंसलटेंट की बहाली बहुत जल्द
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जुस्को की बिजली के लिए कंसलटेंट की बहाली बहुत जल्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर, मोहरदा समेत सभी बस्तियों में जुस्को बिजली
    देने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायःसरयू राय
    -जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमेटी की बैठक संपन्न
    -छायानगर और ह्यूमपाईप में जुस्को की बिजली मिलेगी, लोग करें आवेदन
    -भुइयांडीह, लालभट्टा, बाबूडीह क्षेत्र, जेम्को, गायत्रीनगर, ग्वाला बस्ती, लक्ष्मीनगर में जुस्को बिजली का नेटवर्क बिछाएगी
    -जुस्को की बिजली के लिए बस्तियों में कैम्प लगाकर फार्म का होगा वितरण

    जमशेदपुर। टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तियों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमिटी की बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय में विद्युत महाप्रबंधक श्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय शामिल हुए। बैठक में विधायक श्री सरयू राय ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि बिरसानगर, मोहरदा, बागुनहातु, बागुननगर, बारीडीह बस्ती, छायानगर, भुइयांडीह, लालभट्टा बाबुडीह, जेम्को, लक्ष्मीनगर, गायत्रीनगर सहित सभी बस्तियों में जुस्को बिजली देने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाय। इस पर जुस्को के विद्युत महाप्रबंधक ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में जुस्को बिजली हेतु केबुल बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। मोहरदा क्षेत्र के लिए टेल्को सीवरेज प्लांट, रमनी काली मंदिर के समीप सब-स्टेशन का निर्माण होगा। बागुनहातु में सब स्टेशन निर्माण के लिए बागुननगर नशा मुक्ति केन्द्र के समीप निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बागुनहातु क्षेत्र में सब स्टेशन निर्माण के साथ साथ बस्तियों में एलटी नटवर्क का भी कार्य साथ साथ किया जाएगा। भुइयांडीह में जुस्को बिजली के लिए नेटवर्क बिछाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए आवश्यक वित्तीय अनुशंसा प्राप्त हो गया है। उन्होंने बिरसानगर में जुस्को की बिजली युद्धस्तर पर देने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की घोषणा की। बैठक में श्री सरयू राय ने बारीडीह, शांतिनगर, शक्तिनगर में जुस्को बिजली देने के लिए सब-स्टेशन स्थल का चयन तेजी से करने की बात कही।
    जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि छायानगर, ह्यूमपाइप, कल्याणनगर में जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है। अभी तक 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उक्त क्षेत्र के लोग बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।

    बताते चलें कि विधायक श्री सरयू राय के इस प्रयास से लगभग दो हजार घरों के लोग जुस्को की बिजली से लाभान्वित होंगे। बागुननगर क्षेत्र में ब्लॉक ‘बी’ और ‘सी’ में नेटवर्क बिछाने का कार्य तेज करने के लिए श्री राय ने अधिकारियों को निर्देश दिया। बागुननगर क्षेत्र में विद्युत क्षमता को 2 केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए करने के लिए श्री राय की पहल पर बागुननगर में एक नये सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है। पावर भी चार्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के निवासियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए फॉर्म दिया जा रहा है। श्री राय ने पिछली बैठक में बागुननगर के ‘डी’ ब्लॉक, ताँबा टोली में भी जुस्को बिजली देने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर अभी कार्य करने की सहमति दी गई। विधायक श्री राय ने बैठक में जोर देते हुए कहा कि बारीडीह, शांतिनगर, शक्तिनगर में जुस्को बिजली देने के लिए सब-स्टेशन स्थल का चयन जितना जल्दी हो सके, कर लिया जाए।
    विधायक श्री राय की पहल पर जेम्को, लक्ष्मीनगर, गायत्रीनगर क्षेत्र में जुस्को बिजली का नेटवर्क और सब-स्टेशन निर्माण के लिए भौतिक सत्यपान अतिशीघ्र होगा। 10 नं. बस्ती, कशीडीह, सीतारामडेरा में जुस्को हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट लगाएगी।

    बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता, जुस्को के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्टी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कार्य करना हर कार्यकर्ताओ की पहली प्राथमिकता – सहिस
    Next Article रांची जाने के क्रम में मंत्री दीपक बिरूवा ने प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.