Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अकाल तख्त के फरमान का सत्कार करते हुए एक नवंबर को कृत्रिम सजावट के बजाय केवल घी के दिये जलायें: सीजीपीसी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अकाल तख्त के फरमान का सत्कार करते हुए एक नवंबर को कृत्रिम सजावट के बजाय केवल घी के दिये जलायें: सीजीपीसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अकाल तख्त के फरमान का सत्कार करते हुए एक नवंबर को कृत्रिम सजावट के बजाय केवल घी के दिये जलायें: सीजीपीसी

    अकाल तख्त साहिब का फरमान; बंदी छोड़ दिवस पर शहीदों की याद में बिजली की सजावट से बचें और घी के दीये जलाएं
    कोल्हान में सिखों की धार्मिक सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने श्री अकाल तख़्त के उस फरमान का स्वागत और संगत से फरमान को तामील करने की अपील की है जिसमे कहा गया है कि एक नवंबर को बंदी छोड़ दिवस के मौके पर सिख कत्लेआम के शहीदों की याद में अपने घरों में केवल घी के दिए जलायें तथा कृत्रिम और बनावटी सजावट से बचें।

    बुधवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने संगत के नाम संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है की एक नवंबर के लिए अकाल तख्त द्वारा जारी फरमान का सत्कार करते हुए कोल्हान ही नहीं बल्कि समूची झारखण्ड की संगत को कृत्रिम रौशनी की बनावटी सजावट को त्याग कर घरों में घी के दिए जलाने चाहिये।
    जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने भी अकाल तख्त के फरमान का हवाला देते हुए संगत से अपील की है कि शहीदों के नाम कृत्रिम सजावट न कर, केवल घी के दिए ही जलाये जाएँ यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    गौरतलब है कि, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सिख समुदाय के लिए बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने 1 नवंबर, शुक्रवार को सिखों के छठे गुरु महाराज गुरु हरगोबिंद साहिब जी की याद में केवल घी के दीये जलाने की सलाह दी है और किसी भी प्रकार की बिजली की सजावट न करने का अनुरोध किया है। यह निर्देश 1984 में हुए सिख कत्लेआम की 40वीं बरसी के मद्देनजर दिया गया है।

    ज्ञानी रघुबीर सिंह ने घोषणा की है कि इस साल केवल दरबार साहिब पर ही बिजली की सजावट की जाएगी। दुनिया भर की सिख संगत को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों और गुरुद्वारों में केवल घी के दीये जलाएं और बिजली की सजावट से परहेज करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनन्य भाव का कीर्तन है “बाबा नाम केवलम् ” कीर्तन
    Next Article डा. अजय टाटा मोटर्स यूनियन के नेताओं से साथ की मुलाकत,यूनियन ने किया समर्थन का एलान

    Related Posts

    मुंबई में डिजिटल अरेस्ट: रिटायर्ड कर्मचारी से 40 लाख की ठगी

    March 15, 2026

    गुवाहाटी और बंगाल में पीएम मोदी का भाषण: राजनीतिक मायने

    March 15, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध: भारत के लिए शांति क्यों है जरूरी?

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में डिजिटल अरेस्ट: रिटायर्ड कर्मचारी से 40 लाख की ठगी

    गुवाहाटी और बंगाल में पीएम मोदी का भाषण: राजनीतिक मायने

    ईरान-इजरायल युद्ध: भारत के लिए शांति क्यों है जरूरी?

    विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: सुरक्षित उत्पाद, जागरूक उपभोक्ता

    जमशेदपुर: गोपाल मैदान में विद्यापति स्मृति पर्व का आगाज

    हिंदू नववर्ष यात्रा से पहले डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में ध्वज पूजन

    गोपाल मैदान में मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू

    ईचागढ़ में सनसनी: करकड़ी नदी किनारे बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन युवकों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल

    मतदाता सूची मैपिंग के लिए 15 मार्च को सभी बूथों पर विशेष शिविर: प्रवीण कुमार, अंचलाधिकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.