Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर सोनारी के दुकानदारों में किराया वृद्धि को लेकर नाराज़गी, लिखित आदेश की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर सोनारी के दुकानदारों में किराया वृद्धि को लेकर नाराज़गी, लिखित आदेश की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सोनारी के दुकानदारों में किराया वृद्धि को लेकर नाराज़गी, लिखित आदेश की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सोनारी स्थित कागलनगर बाजार एवं गुदरी बाजार के दुकानदारों में अचानक किराया बढ़ाए जाने को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से टाटा स्टील द्वारा लीज पर दी गई दुकानों का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं और नियमित रूप से निर्धारित किराया भी जमा करते रहे हैं।

    दुकानदारों के अनुसार, मार्च 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के अधिकारियों द्वारा किराया बढ़ाकर मांगा जा रहा है। जब दुकानदारों ने इस बढ़ोतरी का कारण जानने की कोशिश की और यह पूछा कि किस नियम या आदेश के तहत किराया बढ़ाया गया है, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

    इसी को लेकर व्यापारियों ने फिलहाल बढ़े हुए किराये का भुगतान रोक दिया है और स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें लिखित आदेश (ऑर्डर कॉपी) नहीं मिल जाता, तब तक वे पुराने किराये का ही भुगतान करना चाहते हैं।

    दुकानदारों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि पुराने किराये को जमा करने के लिए एक व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे काउंटर, ऑनलाइन, बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से रसीद के साथ भुगतान कर सकें।

    व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट करने और उचित समाधान निकालने की अपील की है।

    जमशेदपुर सोनारी के दुकानदारों में किराया वृद्धि को लेकर नाराज़गी लिखित आदेश की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में स्थायी कचरा निष्पादन की दिशा में पहल, विधायक संजीव सरदार ने दिया सहयोग का आश्वासन
    Next Article तेजस्विनी महिला संघ की प्रेरक पहल: वार्ड 17 में आंबेडकर जयंती पर समानता, संविधान और सामाजिक जागरूकता का संदेश

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.