Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2022Updated:January 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त सरायकेला -खरसावां श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस समारोह के सफल संचालन को लेकर बैठक किया गया। उक्त बैठक में उपायुक्त ने कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड अनुरूप मानको के अनुपालन सुनिश्चित करते हुए 500 लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराने की बात कही, उन्होंने कहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कार्यक्रम में फेस मास्क एवं शारीरिक दुरी का अनुपालन सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा की कोविड संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम में कोविड टिका लेने वाले व्यक्ति ही शामिल हो, साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु तथा बच्चो को शामिल ना करें।

    *बैठक में बिंदुवार चर्चा कर निम्नलिखित दिशा निदेश दिए गए* ????????
    ▪️मुख्य समारोह स्थल पर समारोह के समय विभागीय निर्देश के आलोक में अधिकतम 500 लोगों को सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की गई है तथा 2 गज की दूरी मापदंड का अनुपालन करते हुए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर डबल ट्रिपल सीटर सोफा को नहीं लगाया जाए अपितु फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर एक्सेस कंट्रोल करते हुए समारोह के आगंतुकों की संख्या सीमित रखी जाए।

    ▪️ सभी 12 विभागों द्वारा झांकी निकली जायेगी, झांकी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र तथा देश हित कला संस्कृति पर आधारित होंगी।

    ▪️मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल की व्यवस्था हेतु कार्यपालक पदाधिकारी सरायकेला नगर पंचायत को निर्देशित किया गया।

    ▪️ *परेड* :-
    तीन प्लाटून पुलिस बल तथा
    एक प्लाटून होमगार्ड परेड़ में शामिल होंगे।

    ▪️ सभी पुलिस बल /होमगार्ड के जवान परेड का पूर्वाभ्यास एवं दिनांक 22 जनवरी 2022 से 23 जनवरी 2022 तक 10:00 बजे पूर्वा. पूर्वाभ्यास हेतु भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में उपस्थित रहेंगे। दिनांक 23 और 24 जनवरी 2022 को परेड का निरीक्षण उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से 09:00 बजे पूर्वा. में किया जाएगा। पूर्व अभ्यास के दौरान सभी पदाधिकारियों स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

    ▪️सरायकेला बाजार स्थित सभी चौक चौराहों पर स्थापित मूर्तियों का साफ-सफाई एवं माल्यार्पण की जिम्मेदारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला को दिया गया।

    ▪️निदेशक छऊ, नृत्य, कला केंद्र, सरायकेला अनुमंडल कार्यालय सरायकेला में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला झंडातोलन करेंगे।

    ▪️सभी अंचल अधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, नगर परिषद, सचिव बाजार समिति को निर्देश दिया गया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय बाजार में मांस मछली बिक्री एवं मदिरा के सेवन नहीं करने हेतु आम जनता को जागरूक करेंगे।

    ▪️ असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सरायकेला खरसावां को निर्देश दिया गया कि समारोह स्थल पर थर्मल स्कैनिंग, मास्क, सैनिटाइज़र के साथ समारोह स्थल में प्रवेश करने वाले लोगों एवं अतिथि, आम नागरिकों का जांच प्रवेश करना सुनिश्चित करेंगे।

    ▪️गणतंत्र दिवस हेतु तैयारी के लिए दिनांक 22 जनवरी 2022 तक सभी संबंधित विभाग के प्रधान के साथ समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त द्वारा किया जायेगा।

    *विभिन्न स्थानों पर झंडा तोलन का समय*:-

    ▪️ उपायुक्त सरायकेला खरसावां के आवास में झंडोत्तोलन प्रातः 8:15

    ▪️पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां की आवास में झंडा तोलन प्रातः 8:30 बजे

    ▪️बिरसा चौक सरायकेला खरसावां में भगवान बिरसा मुंडा का माल्यार्पण प्रातः 8:50 बजे

    ▪️ मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में झंडोत्तोलन प्रातः 9:10

    ▪️जिला समाहरणालय सरायकेला खरसावां में झंडोत्तोलन प्रातः 10:15

    ▪️ पुलिस अधीक्षक का कार्यालय सरायकेला खरसावां में झंडोत्तोलन प्रातः 10: 30

    ▪️पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन प्रातः 10:55

    उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, ITDA निदेशक श्री संदीप कुमार दोराइबुरु, अपर उपायुक्त श्री सूबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, चांडिल, प्रभारी सामान्य शाखा पदाधिकारी एवं सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहलचल जमशेदपुर जाने दिन भर के खबरें
    Next Article सीओ वीणा भारती ने करवाया अलाव की व्यवस्था

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.