Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया

    रेखा गुप्ता: आरएसएस और छात्र राजनीति से होते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

     

    नयी दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया

     दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं, जिन्होंने राजधानी में महिला कल्याण के लिए काफी काम किया है।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लंबे समय से जुड़ी 50 वर्षीय रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं।

    उन्हें बुधवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।

    पार्टी 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है, जिसने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को समाप्त कर दिया है।

    हरियाणा के जुलाना में जन्मी गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम स्नातक हैं। बाद में उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और एक वकील के रूप में भी काम किया।

    आरएसएस से पिछले 32 साल से जुड़ीं रेखा ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वह 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव बनी थीं और 1996-97 में डूसू अध्यक्ष चुनी गईं।

    वह 2002 में भाजपा में शामिल हो गईं और पार्टी की युवा शाखा की राष्ट्रीय सचिव रहीं। गुप्ता ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की महिला शाखा की प्रभारी के रूप में भी काम किया है।

    वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

    साल 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, गुप्ता ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने सुमेधा योजना जैसी पहल शुरू कीं, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद की।

    वह इस सीट से 2007-2012 और 2012-17 में तथा शालीमार बाग से 2022-25 में पार्षद चुनी गईं। दिल्ली नगर निगम की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की प्रमुख के रूप में उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया।

    दिल्ली विधानसभा में सदन की नेता के रूप में वह सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

    साथ ही, वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण के बाद, वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।

    वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रिपरिषद के साथ बृहस्पतिवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेंगी।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली के हर निवासी के कल्याण, सशक्तीकरण और समग्र विकास के लिए काम करने का वादा किया।

    दिल्ली में पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में गुप्ता ने शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया। वह 2015 और 2020 के चुनावों में कुमारी से हार गई थीं।

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री सरकार बनाने का दावा पेश किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में 300 बेड का अस्पताल और मेंझिया में मेडिकल कॉलेज जल्द बनेगा:स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.