Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिवसीय कोल्हान प्रमंडल प्रवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    तीन दिवसीय कोल्हान प्रमंडल प्रवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन दिवसीय कोल्हान प्रमंडल प्रवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

    जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आये बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन शनिवार को जमशेदपुर में हुआ। एग्रिको क्लब हाउस सभागार में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दो सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी शामिल रहे। प्रथम सत्र में उन्होंने जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के संग बैठक की। तो वहीं, दूसरे सत्र में सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल पालकों के संग संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त कर संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को बूथों पर विशेष ध्यान देने और मंडलों में नियमित प्रवास के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महानगर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कई सवाल भी किये। रविवार को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जमशेदपुर ग्रामीण और सरायकेला जिला में प्रवास करेंगे और सोमवार को वे चाईबासा प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

    इससे पहले, शनिवार सुबह शहर पहुँचने पर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीवनांक (जन्म-मृत्यु) सांख्यिकी को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.