Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मार्च-अप्रैल के बाद नहीं चलेंगे 5, 10 और 100 रुपये के यह नोट
    Breaking News Business राष्ट्रीय

    मार्च-अप्रैल के बाद नहीं चलेंगे 5, 10 और 100 रुपये के यह नोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई) ने 5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोटों के चलन को लेकर एक अहम जानकारी दी है. आरबीआई के असिस्टेंट मैनेजर बी महेश ने इन नोटों को लेकर कहा है कि मार्च-अप्रैल के बाद से ये सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे. दरअसल,आरबीआई ने जानकारी दी है कि वह इन पुराने नोटों की सीरीज को वापस लेने की योजना पर काम कर रहा है.

    बी महेश के मुताबिक, 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने करेंसी नोट अंतत: चलन से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि आरबीआई की मार्च-अप्रैल तक इन्हें वापस लेने की योजना है. दरअसल 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट पहले से ही सर्कुलेशन में आ चुके हैं. आरबीआई पुराने नोट बंद करने से पहले लोगो को मौका देगी कि उन्हें बैंक में जमा कर लें. पैसा आपके अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा. इस तरह पुराने नोट आसानी से नये नोटों में बदल जायेंगे.

    ऐसे चलन से बाहर होंगे पुराने नोट

    आरबीआई ने 100 रुपए का नया नोट 2019 में जारी किया गया था. दरअसल नोटबंदी में जिस तरह 500 और 1000 के नोट बंद करने पर अफरातफरी मच गई थी, इसलिए अब आरबीआई अचानक से कोई भी पुराना नोट बंद नहीं करना चाहती इसलिए पहले बाजार में उस मूल्य का नया नोट सर्कुलेशन में लाया जाता है. इसके चलन में पूरी तरह आने के बाद ही पुराने नोट को चलन से बाहर किया जा रहा है.

    आरबीआई ने 2019 में जब 100 रुपए के नए नोट जारी किए थे तो तभी साफ कर दिया था कि पहले जारी किए गए सभी 100 रुपए के नोट भी कानूनी निविदा के रूप में जारी रहेंगे. इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 2,000 रुपए के अलावा 200 रुपए के नोट जारी किए थे.

    10 रुपए के सिक्कों का क्या होगा?

    आरबीआई के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बी महेश ने ये जानकारी डिस्ट्रिक्ट लीड बैंक की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सुरक्षा समिति और जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति की बैठक में दिया. इस बैठक को नेत्रावती हॉल में आयोजित किया गया था. आरबीआई 10 रुपए के सिक्के को लेकर भी ज्यादा सजग है और जागरुकता अभियान चलाने पर विशेष ध्यान दे रहा है. 10 रुपए के सिक्कों को लेकर बाजार में कई तरह की अफवाह फैलाई जाती है कि यह मान्य नहीं है.

    ऐसे सिक्के जिन पर रुपी का चिन्ह मार्क नहीं हैं. कई ट्रेडर्स या छोटे दुकानदार उसे लेने से मना कर देते हैं. इस पर आरबीआई का कहना है कि यह बैंक के लिए समस्या का विषय है इसलिए बैंक समय समय पर इस तरह की अफवाहों से बचने का सलाह जारी करता है. बी महेश ने कहा- हम समय-समय पर इसे लेकर जानकारी देते हैं, बैंक भी जागरुकता अभियान चलाता है. हमारी कोशिश है कि इसका चलन बाजार में जारी रहे.

    कब बंद होंगे नोट?

    5,10 और 100 रुपए के पुराने नोट कब बंद होंगे इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन मीडिया खबरों की मानें तो आरबीआई इस पर जल्द फैसला लेगा.

    हालांकि, इस तरह जरूर इशारा किया गया है कि अचानक से इस पर रोक नहीं लगेगी. नये नोट पूरी तरह चलन में आ जाएंगे इसके बाद यह फैसला लिया जायेगा. पहले ही इस कीमत के नोट बाजार में है. अब आरबीआई आगे की रणनीति पर योजना बना रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली पुलिस का खुलासा: पाकिस्तान कर रहा किसान रैली को निशाना बनाने की साजिश
    Next Article मोदी सरकार ने 13 नए सचिव नियुक्त किए, 5 आईएएस अफसर भी हुए पदोन्नत

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.