Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली पुलिस का खुलासा: पाकिस्तान कर रहा किसान रैली को निशाना बनाने की साजिश
    Breaking News

    दिल्ली पुलिस का खुलासा: पाकिस्तान कर रहा किसान रैली को निशाना बनाने की साजिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जाने वाली किसान ट्रैक्टर रैली पर पाकिस्तान की गंदी नजर है. दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान के नापाक इरादों का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पाकिस्तान से किसान ट्रैक्टर रैली को निशाना बनाने की साजिश हो रही है. उन्होंने बताया कि किसान ट्रैक्टर रैली में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान में बनाए गए 308 ट्विटर हैंडल मिले हैं, जो भ्रम फैला रहे हैं.दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि खुफिया और विभिन्न अन्य एजेंसियों के माध्यम से हमें किसान ट्रैक्टर रैली में अशांति पैदा करने को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे हैं. भ्रम पैदा करने के लिए पाकिस्तान से 308 ट्विटर हैंडल बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि 308 सोशल मीडिया हैंडल, जो पाकिस्तान से चल रहे हैं, उनके बारे में किसानों को बताया गया है.उन्होंने कहा कि रैली को लेकर जो भी शर्त है, न्यायालय द्वारा तय रूल्स हैं, उनको ध्यान में रखकर सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे. दिल्ली पुलिस की किसानों के साथ बातचीत के बाद दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आगे के प्रोसेस में लगे हैं. जिस तरह के खुफिया इनपुट हैं, उसपर कैसे कवर देंगे, अगर कोई घटना होती है तो कैसे निपटा जाएगा, इन तमाम बिंदुओं पर बात हुई है, जो लगातार जारी है.दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आने वाला राष्ट्रीय पर्व सुचारू तरीके से चलेगा. किसान ट्रैक्टर रैली 3 बॉर्डर से संपन्न करवाई जाएगी. सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से रैली निकाली जाएगी. रैली सिंघु बॉर्डर से संजय गांधी, ट्रांसपोर्ट नगर, कंझावला और बवाना होते हुए निकलेगी, टिकरी बॉर्डर से नांगलोई, नजफगढ़, झरोडा होते केएमपी एक्सप्रेस और गाजीपुर अप्सरा बॉर्डर से हापुड़ रोड, केएमपी एक्सप्रेस होते हुए 46 किमी तक निकलेगी.दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) ने कहा कि अभी तक यह अनुमान है कि सिंघु बॉर्डर पर 5 हजार ट्रैक्टर, गाजीपुर बॉर्डर पर 1 हजार ट्रैक्टर और टिकरी बॉर्डर पर 8 हजार ट्रैक्टर होंगे. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की परेड खत्म होते ही ट्रैक्टर रैली स्टार्ट होगी. दीपेंद्र पाठक ने कहा कि ट्रेक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच एग्रीमेन्ट हो गया है. दिल्ली पुलिस के लिए यब बहुत ही चैलेंजिंग टास्क होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के कुल 38 अफसरों एवं जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक और सराहनीय पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा
    Next Article मार्च-अप्रैल के बाद नहीं चलेंगे 5, 10 और 100 रुपये के यह नोट

    Related Posts

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.