Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा में 8 महीनों से बंद राशन स्टोर अब खुलेगी, अंकित आनंद के हस्तक्षेप से 650 लाभुक परिवारों को मिली राहत
    Breaking News झारखंड

    घोड़ाबंधा में 8 महीनों से बंद राशन स्टोर अब खुलेगी, अंकित आनंद के हस्तक्षेप से 650 लाभुक परिवारों को मिली राहत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    असर : घोड़ाबंधा में 8 महीनों से बंद राशन स्टोर अब खुलेगी, अंकित आनंद के हस्तक्षेप से 650 लाभुक परिवारों को मिली राहत

    ◆ अंकित आनंद ने अक्टूबर में उठाया था मामला, उपायुक्त के निर्देश पर नये राशन वितरक को मिली लाईसेंस

    अंकित आनंद के प्रयासों के बाद एकबार फ़िर घोड़ाबंधा के लगभग 650 राशन लाभुक परिवारों को राहत मिली है। अंकित आनंद की पहल के बाद पिछले 8 महीनों से घोड़ाबंधा में बंद पड़ी सरकारी जनवितरण प्रणाली राशन स्टोर अब फ़िर से नियमित तौर पर खुलेगी। डीसी सूरज कुमार के निर्देश के बाद राशनिंग विभाग ने अक्टूबर महीने में ही नये वितरक के चयन और अनुज्ञप्ति देने की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया था। किन्हीं कारणों से वितरक ने नये वर्ष से राशन वितरण पर सहमति जताई थी। तय मानकों और अहर्त्याओं क आधार पर नये राशन वितरक का चयन भी हो चुकी है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने वितरक के तौर पर घोड़ाबंधा निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह का चयन किया है और उनके नाम पर लाईसेंस और अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया है। 16 जनवरी को घोड़ाबंधा में जनवितरण प्रणाली स्टोर की विधिवत उद्धाटन होगी। राशन स्टोर खुल जाने से पूर्वी, उत्तरी और पश्चिम घोड़ाबंधा के लाभुकों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें वर्तमान में राशन उठाव के लिए कई किलोमीटर दूर लुपुंगडीह गाँव जानी पड़ती थी। मालूम हो कि पीडीएस स्टोर संचालक स्व. श्याम सिंह की कुछ महीनों पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से ही घोड़ाबंधा में जनवितरण प्रणाली के तहत संचालित सरकारी राशन स्टोर बंद थी। आवेदन के बावजूद भी नये वितरक के चयन में देरी हो रही थी। इस मामले को नवरात्रि के दौरान बीते 12 अक्टूबर को भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाते हुए उपायुक्त, डीएसओ और एसओआर को पत्र लिखकर इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप का आग्रह किया था। अंकित आनंद के ट्वीट और चिट्ठी का असर रहा कि वरीय पदाधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया। डीसी सूरज कुमार ने इस मामले को प्राथमिकता पूर्वक निष्पादित करने का निर्देश खाद्य आपुर्ति विभाग के आला अधिकारियों को दिया था। इसका प्रतिफ़ल रहा कि महीनों से लंबित इस मूलभूत समस्या का नियम संगत समाधान हो गया। मालूम हो कि पूर्व राशन वितरक स्व. श्याम सिंह के निधन के बाद से घोड़ाबंधा के निवासी लगभग 650 से अधिक राशन लाभुकों के कार्ड को सुदूर लुपुंगडीह गाँव के राशन वितरक के पास ट्रांसफ़र कर दी गई थी। दूरी की वजह से 6 महीनों से घोड़ाबंधा के राशन कार्डधारकों को बहुत कठिनाई हो रही थी। बीजेपी नेता अंकित आनंद के हस्तक्षेप के बाद समाधान मुमकिन हुआ है। चयनित राशन वितरक ने लाइसेंस मिलने की सूचना भाजपा नेता अंकित आनंद को देते हुए इस लोकउपयोगी पहल के लिए आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचलाया गया मास्क चेकिंग अभियान
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.