Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के भगिना का असामयिक निधन
    Breaking News झारखंड

    वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के भगिना का असामयिक निधन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के भगिना का असामयिक निधन*
    *पैतृक गांव बिहार के बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मृत्यु*
    *राष्ट्र संवाद परिवार शोकाकुल*
    वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के भगीना 23 वर्षीय अभिषेक सिंह की अपने पैतृक गांव बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई है. जितिया पर्व उपवास के उपरांत शुक्रवार को पारण के दिन अपनी मां को बाइक पर बैठा कर अभिषेक सिंह गंगा स्नान के लिए चाक के पास घाट पर ले गया था. उस समय दिन के 8:30 बज रहे थे . मां के स्नान के बाद वह खुद भी नहाने के लिए गंगा में गया और चक्रवाह में फसकर डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन बेगूसराय की टीम, स्थानीय पुलिस और राष्ट्र संवाद परिवार के अलावा अभिषेक सिंह के परिवार के लोग बड़ी संख्या में मौके वारदात पर पहुंच गए. गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की गई. काफी मशक्कत के बाद भी शव को ढूंढने में कामयाबी नहीं मिल पाई है. समाचार लिखे जाने तक शव की खोज का प्रयास जारी था. अभिषेक सिंह अभी पढ़ाई कर रहा था. महज दो माह पहले उसकी शादी हुई थी. वह बेगूसराय जिले के लावागांव का रहने वाला था . हादसे की सूचना मिलते ही पत्रकार देवानंद सिंह के परिवार में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था. राष्ट्र संवाद परिवार शोकाकुल देवानंद सिंह के परिवार के प्रति सहानुभूति रखता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि भगवान उन्हें इस बड़े दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें. मृत भगना की आत्मा को शांति प्रदान करें . राष्ट्र संवाद परिवार ,बेगूसराय जिला प्रशासन, पुलिस के प्रति भी सहानुभूति रखता है, जिन्होंने इस संकट की घड़ी में शव को ढूंढने का प्रयास जारी रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 374.80 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है तैयार
    Next Article बेगूसराय में स्वतंत्रता सेनानी के पोते की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.