Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें जमशेदपुर की सुर्खियां ,अपने ही सरकार के खिलाफ हुए कांग्रेसी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    जानें जमशेदपुर की सुर्खियां ,अपने ही सरकार के खिलाफ हुए कांग्रेसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2022Updated:June 9, 2022No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपने ही सरकार के खिलाफ हुए कांग्रेसी

    मंत्री चंपई सोरेन  एमजीएम अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार के उचित इलाज का दिया निर्देश

    जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मानगो प्रखंड कमेटी उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    कश्मीरी पंडितों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा को किया गया नमन

    भाजपा बिरसानगर मंडल ने भगवान बिरसा को किया नमन पहुंचे उपाध्यक्ष बबुआ सिंह 

    वीर शहीद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर द्वारा माल्यार्पण

    जमशेदपुर के जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा होल्डिंग टैक्स में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है

    अपनी ही सरकार में विरोध के में नजर आ रही कांग्रेस अब सड़क पर उतर कर राज्य सरकार के फैसले का विरोध कर रही है जहां जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसी नेताओं के द्वारा उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया जिसमें बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को वापस लेने की मांग कर रहे हैं वही इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार का यह फैसला जन विरोधी है जनता के समर्थन में अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनता के हित को देखते हैं बढ़ाएं गए होल्डिंग टैक्स को वापस लेने की मांग कर रहे हैं वही अपने मंत्री बन्ना गुप्ता से भी मुलाकात कर सरकारी फैसले का विरोध करेंगे
    एलबी सिंह (कांग्रेसी नेता)
    प्रिंस सिंह (युवा कांग्रेसी प्रदेश सचिव)

    मंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार के उचित इलाज का दिया निर्देश

    मंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां वे अपने रिश्तेदार को देखने के बाद अस्पताल अधीक्षक को उचित ईलाज का निर्देश दिया और रिश्तेदार को दिलासा देने के बाद चलते बने. इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं. हालांकि वे भी अपने विधानसभा के किसी मरीज से मिलने यहां पहुंची थी. बताया जा रहा है कि मंत्री चंपई सोरेन के रिश्तेदार कोवाली कलिया बेड़ा निवासी 15 वर्षीय सावन मुर्मू को बीते मंगलवार की रात जहरीले सांप ने डस लिया था, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. मंत्री उसी को देखने यहां पहुंचे थे. वही मंत्री एवं विधायक की मौजूदगी में अस्पताल पहुंचे लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए. मरीजों ने अस्पताल पर दवा ना देने का आरोप लगाया. इस सवाल के जवाब में मंत्री और विधायक ने चुप्पी साध रखी. उन्होंने बताया कि इस निमित्त उनका यह दौरा नहीं है, इसलिए इस मामले पर बोलना उचित नहीं होगा. इसको लेकर बाद में अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की जाएगी.

    जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मानगो प्रखंड कमेटी उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है. लगभग सभी निजी स्कूलों द्वारा किसी न किसी रूप से अभिभावकों का दोहन किया जा रहा है. वहीं इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं इसको लेकर गुरुवार को मानगो प्रखंड कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पहुंच उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से कांग्रेसियों ने बताया कि कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल प्रबंधन द्वारा 11 वीं के छात्रों से नामांकन के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर 8,355 / – (आठ हज़ार तीन सौ पचपन) रूपये की अवैध वूसली की जा रही है, जो कि तर्क संगत नहीं है. एवं अभिभावकों पर दबाव दिया जा रहा है, कि अन्यथा विद्यालय में नामांकन नहीं लिया जाएगा. इस तरह स्कूली शिक्षा का यह अति व्यावसायीकरण किया जाना दर्शाता है, एवं अभिभावकों पर जबरन अतिरिक्त बोझ थोपा जा रहा है. कांग्रेसियों ने पूरे मामले की जांच कराते हुए उपायुक्त से विद्यालय के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दिया है कि अगर इस मामले में प्रशासनिक चुप्पी कायम रहेगी तो कांग्रेस को आंदोलन को बाध्य हो जाएगा. हालांकि कांग्रेस के इस चेतावनी में कितना दम है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. वैसे डीबीएमएस स्कूल ही नहीं शहर के लगभग सभी निजी स्कूलों में कमोवेश यही हालात बने हुए हैं.

    कश्मीरी पंडितों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन

    कश्मीरी पंडितों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में गुरुवार को जमशेदपुर में श्री परशुराम शक्ति सेना ने कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराने संबंधित एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिले के उपायुक्त के माध्यम से सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से सेना के सदस्यों ने बताया कि जम्मू- कश्मीर राज्य के कश्मीर घाटी क्षेत्र में आए दिन कश्मीरी पंडितों की हत्याएँ हो रही है. हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में कश्मीरी पंडितों की हत्या बहुत ही सुनियोजित तरीके से आतंकियों द्वारा की जा रही है. इस घटना में कहीं न कहीं स्थानीय समुदाय विशेष का भी हाथ है, जो यह नहीं चाहते हैं कि, कश्मीरी हिन्दू वापस अपने घर लौटें. कश्मीर में धार्मिक असहिष्णुता चरम पर है, तथा वे किसी भी कीमत पर कश्मीरी पंडितों को बसने नहीं देना चाहते हैं. कश्मीरी पंडित 1990 से ही खानाबदोश की जिन्दगी जी रहे हैं. उनकी घर वापसी तय होनी चाहिए लेकिन उनके सुरक्षा के साथ अपने ही देश में दर- दर की ठोकरे खाने वाले कश्मीर पंडितों की इस हालत को देखकर ब्राह्मण समाज काफी मर्माहत है. उन्होंने बताया कि अगर ये हत्याएं बंद नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज अपने कश्मीरी पंडित भाईयों के इस दशा को देखकर आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो सकता है. उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सवाल किया है कि भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को सुरक्षा देती है, फिर अपने ही देश में कश्मीर पंडितों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों हो रहा है, इसके साथ भारत के अन्य राज्यों से जो हिन्दू नागरिक कश्मीर में रह कर अपना व्यवसाय या कारोबार कर रहे हैं, उनकी भी हत्या हिन्दू होने के कारण बड़ी ही निर्ममतापूर्वक कर दी जा रही है. ज्ञापन के माध्यम से सेना ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति इस मामले पर जरूर संज्ञान लेंगे और कश्मीरी पंडितों की रक्षा हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं उप राज्यपाल जम्मू- कश्मीर को देंगे जिससे कश्मीरी पंडितों एवं अन्य हिन्दू नागरिकों की की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा को किया गया नमन

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर आज कदमा कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरीय महामंत्री मनोज झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर,दिनेश पोद्दार ,जयप्रकाश साहू, इरशाद हैदर अमित कुमार ,रवि दुबे ,धनु महतो के साथ बहुत सारे कार्यकर्तागण उपस्थित थे

    भाजपा बिरसानगर मंडल ने भगवान बिरसा को किया नमन पहुंचे उपाध्यक्ष बबुआ सिंह

    भगवान बिरसा मुंडा जी की शहादत दिवस पर भारतीय जनता पार्टी बिरसानगर मंडल के तत्वावधान में बिरसानगर संडे मार्केट के पावन धरती पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की अमर आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हमसबो ने नमन किया।
    माल्यार्पण में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह बिरसानगर प्रभारी बबुआ सिंह ,मंडल अध्यक्ष बबलू गोप जी,पुर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल जी,बोल्टू सरकार जी,नरेश प्रसाद जी,कृपा गोप जी ,खोखन जी ,राजेश कुमार जी,बबन जी आदि काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

     

     

    वीर शहीद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर द्वारा माल्यार्पण

    आज दिनांक *09.06.2022* दिन- *गुरुवार* को *वीर शहीद बिरसा मुंडा जी के 122वाँ शहादत दिवस पर यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत के द्वारा बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा पहाड़ पर बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा इसके पश्चात हमने स्वस्थ समाज और झारखंड की उन्नति के लिए प्रार्थना की मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह सचिव पूनम देवी मंत्री संगीता सिंह महामंत्री बिंदु सिंह सदस्य रेखा सिंह सदस्य अभिषेक सिंह कोषा अध्यक्ष समरजीत सिंह सदस्य देवाशीष झा इत्यादि उपस्थित रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान के लिए जैप के कमांडेंट के हाथों सम्मानित हुआ आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल
    Next Article  वीर शहीद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर भाजमो द्वारा माल्यार्पण सह चना-गुड़,शर्बत वितरण कार्यक्रम

    Related Posts

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.