Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से और बढ़ेगा तनाव
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से और बढ़ेगा तनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से और बढ़ेगा तनाव
    देवानंद सिंह
    भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध सामान्य होने के बजाय और भी जटिल होते जा रहे हैं। जिस तरह बांग्लादेश ने भारत से अपने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है, उससे न केवल तनाव की गुंजाइश और बढ़ गई है, बल्कि इस मामले का राजनीतिक, कूटनीतिक और कानूनी पहलुओं पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को उसके तल्ख़ रवैये के रूप में देखा  जा रहा है। शेख़ हसीना के सत्ता से बेदख़ल होने के बाद बांग्लादेश और भारत के संबंधों में भरोसा अब तक नहीं लौट पाया है, जो अत्यंत चिंताजनक कहा जाएगा।

     

     

    भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी पिछले महीने बांग्लादेश गए थे, उससे उम्मीद की जा रही थी कि दोनों देशों के रिश्तों में कुछ नरमी आएगी, लेकिन नरमी तो दूर, अब कड़वाहट बढ़ने के चांसेज और बढ़ गए हैं, इसीलिए बांग्लादेश की मांग को भारत के लिए असहज करने वाली बात कहा जाएगा। यह बात उल्लेखनीय है कि शेख़ हसीना भारत की दोस्त मानी जाती हैं, जिसे उन्होंने निभाया भी है। ऐसे हालात में भारत उन्हें बांग्लादेश भेजने का जोखिम शायद ही उठाए, क्योंकि इस वक्त बांग्लादेश का माहौल पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। बांग्लादेश शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग इसलिए कर रहा है, क्योंकि हसीना लोकतांत्रिक बांग्लादेश की प्रतीक थीं।

     

     

    पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जो विद्रोह हुआ था, हसीना उसकी भी प्रतीक रहीं हैं, क्योंकि उनके पिता शेख़ मुजीब-उर रहमान ने इस विद्रोह का नेतृत्व किया था। अब लगता है कि चीज़ें उलटी दिशा में जा रही हैं। बांग्लादेश के नए शासक पाकिस्तान से दोस्ती चाहते हैं। बांग्लादेश के मौजूदा शासन के ख़िलाफ़ शेख़ हसीना प्रतीक बनी हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मक़सद यही है कि शेख़ हसीना उनके क़ब्ज़े में आ जाएं और जेल में बंद कर मार डालें। शेख़ हसीना को बांग्लादेश भेजना एक निर्दोष को हथियारों से लैस लोगों के बीच सौंप देना होगा, जो बिल्कुल भी उचित नहीं लगता। बांग्लादेश में एक ऐसी सरकार है, जो हिंसक भीड़ के दम पर सत्ता में है। इस सरकार की कोई संवैधानिक मान्यता नहीं है। ऐसे में, उसे भारत से शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करने का भी अधिकार नहीं है। ऐसे में, यह भी स्पष्ट है कि भारत शेख़ हसीना का प्रत्यर्पण नहीं कर सकता है। बांग्लादेश ने भारत से ऐसी मांग राजनीतिक कारणों से की है। यह बात भी उल्लेखनीय है कि भारत और बांग्लादेश के बीच जो प्रत्यर्पण संधि है, उसमें राजनीतिक प्रत्यर्पण शामिल नहीं है।

     

     

    ऐसा लग रहा है कि बिना मतलब के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से टकराव बढ़ाने का मन बनाया हुआ है। यह बात साफ है कि बांग्लादेश का यह रुख़ किसी की ग़लत सलाह पर आधारित है। बांग्लादेश के इस्लामी नेता भारत से अच्छे संबंध नहीं चाहते हैं और वहां की अंतरिम सरकार इन नेताओं के दबाव में काम कर रही है। भारत को पता था कि इस तरह की मांग कभी न कभी आएगी। बांग्लादेश को भी पता होगा कि भारत इसके लिए तैयार नहीं होगा। यह महज़ औपचारिकता से ज़्यादा कुछ भी नहीं लगता है। भारत की प्रतिक्रिया इस मांग पर काफी महत्वपूर्ण होगी। यदि, भारत शेख़ हसीना को प्रत्यर्पित करने का निर्णय लेता है, तो यह किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं होगा।  भारतीय राजनीति में भी यह गंभीर विवादों को जन्म देगा, क्योंकि भारत को भी लगातार बांग्लादेश बनाने की कोशिश हो रही है। ऐसे में, निश्चित रूप से शेख़ हसीना को प्रत्यर्पित करने का मामला काफी संवेदनशील कहा जाएगा।

    यह बात उल्लेखनीय है कि भारत और बांग्लादेश के रिश्तों का इतिहास बहुत ही विविधतापूर्ण और संवेदनशील है। 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता संग्राम में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बांग्लादेश की स्वतंत्रता में योगदान दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं, हालांकि समय-समय पर कुछ मुद्दे उत्पन्न होते रहे हैं, इस तरह की तनाव की स्थिति कभी नहीं आई। भारत और बांग्लादेश के बीच सीमाओं, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और प्रवासी मुद्दों पर संवाद होते रहते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के बीच व्यक्तिगत रूप से अच्छे रिश्ते रहे हैं और 2015 में भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक भूमि सीमा समझौते ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत किया था।

     

     

    यह संभव है कि बांग्लादेश का यह कदम कूटनीतिक दबाव बनाने के लिए हो। शेख़ हसीना के खिलाफ आरोप बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति से जुड़े हो सकते हैं और यह मांग राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का हिस्सा हो सकती है, क्योंकि बांग्लादेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर विपक्षी दलों और अन्य संगठनों का यह प्रयास हो सकता है कि शेख़ हसीना पर कानूनी दबाव बढ़ाया जाए, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो। कूटनीतिक दृष्टिकोण से, यह भी संभव है कि बांग्लादेश ने भारत से इस मुद्दे पर बातचीत के लिए दबाव बनाने की कोशिश की हो, ताकि बांग्लादेश में घरेलू विवादों को हल किया जा सके। इस परिस्थिति में, भारत के लिए चुनौतियां दो स्तरों पर हैं। पहला, कूटनीतिक दृष्टिकोण से और दूसरा, घरेलू राजनीति से संबंधित। कूटनीतिक रूप से, भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि बांग्लादेश के साथ रिश्ते मजबूत बने रहें। भारत को यह समझना होगा कि शेख़ हसीना का नेतृत्व बांग्लादेश में स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है और उनके खिलाफ कोई भी कदम बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप माना जा सकता है।

    कुल मिलाकर, शेख़ हसीना के प्रत्यर्पण की मांग एक जटिल और संवेदनशील मामला है, जो भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। दोनों देशों को इस मामले को कूटनीतिक दृष्टिकोण से हल करने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखी जा सके। भारतीय और बांग्लादेशी नेताओं को अपने राष्ट्रीय हितों के साथ-साथ एक दूसरे के संवेदनशील मुद्दों का भी ध्यान रखना होगा। भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका निर्णय बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के रूप में न देखा जाए और दोनों देशों के रिश्तों में कोई और तनाव न बढ़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद headlines
    Next Article डॉ सुधानंद झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.