Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेज वृद्धि, पिछले सात दिनों में 29 लोगों की हुई मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेज वृद्धि, पिछले सात दिनों में 29 लोगों की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली -:   देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसारने लगा है. सरकारी द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण के नये मामले और उससे होने वाली मौतों की संख्या में तेज वृद्धि दर्ज की जा रही है. बीते शनिवार को कोरोना वायरस को 1890 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले 210 दिनों में सबसे अधिक है. पिछले सात दिनों के मामलों की तुलना अगर उससे पिछले सात दिनों से की जाए तो कोरोना वायरस के मामलों में 78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इस दौरान 19 से बढ़कर 29 मौतें हुई हैं. शनिवार को सामने आए कोरोना वायरस के मामले पिछले साल 22 अक्टूबर के बाद से देश में सबसे ज्यादा था, तब 1,988 नए मामले दर्ज किए गए थे.

     

     

     

     

    रिपोर्ट के अनुसार 19 से 25 मार्च के बीच भारत में कोरोना वायरस के 8,781 नए मामले दर्ज किए, जो कि उससे पिछले सात दिनों में 4,929 से 78 प्रतिशत अधिक हैं. यह पिछले सप्ताह में देखी गई 85 प्रतिशत वृद्धि के बराबर है. बताया जा रहा है कि देश में पिछले छह हफ्तों से कोविड संक्रमण बढ़ रहा है. देश में दैनिक मामले लगभग आठ दिनों में दोगुने हो रहे हैं. दैनिक मामलों का सात-दिवसीय औसत शनिवार तक बढ़कर 1,254 हो गया था, जबकि आठ दिन पहले 17 मार्च को यह संख्या 626 था.  वहीं लगातार दूसरे हफ्ते महाराष्ट्र में पिछले सात दिनों में देश में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए. महाराष्ट्र में 19 से 25 मार्च के बीच 1,956 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं 12 मार्च से 19 मार्च तक 1,165 मामले थे. जो कि अभी 68 प्रतिशत अधिक है. जबकि अधिकांश राज्यों में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है. इनमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, गुजरात, हिमाचल और गोवा शामिल है.

     

     

     

     

    दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 153 नए मामले दर्ज किए गए और इस दौरान संक्रमण दर बढ़कर 9.13 प्रतिशत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में शनिवार को 4.98 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 139 मामले दर्ज किए गए. शुक्रवार को 6.66 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 152 मामले दर्ज किए गए, जबकि बृहस्पतिवार को 4.95 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 117 मामले दर्ज किए गए. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले अक्टूबर में तीन अंकों में मामले दर्ज किए गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरला हिरला ट्रस्ट की आमसभा में नए पदाधिकारियों का चयन
    Next Article फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के अनेक राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.