मूर्तियों की चोरी
मुकेश रंजन
रांची: राजधानी के पिठोरिया कसेरा मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक पत्थर मंदिर से शुक्रवार की रात मूर्तियों की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है। जानकारी के अनुसार सुबह पुरोहित अखिलेश्वर पाठक पूजा करने पहुंचे तो देख रहे हैं कि
प्राचीन पीतल की बनी लक्ष्मी जी की एक मूर्ति, गणेश जी की दो मूर्ति और दुर्गा जी की एक मूर्ति गायब है। पुरोहित अखिलेश्वर के अनुसार शुक्रवार को शाम की आरती के समय सभी मूर्तियां यथावत थीं।
गौरतलब है कि 1860 ई. में बना यह मंदिर 162 साल पुराना है और यहां स्थापित मूर्तियां भी प्राचीन है। इस संबंध में पिठोरिया थाना को लिखित जानकारी दी गई है। मूर्ति चोरी की घटना से सनातन धर्मावलंबियों गुस्से में हैं।

