Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची : एक महीने में ही कांग्रेस से मोह हुआ भंग, रामटहल चौधरी ने दिया इस्तीफा
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    रांची : एक महीने में ही कांग्रेस से मोह हुआ भंग, रामटहल चौधरी ने दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची : एक महीने में ही कांग्रेस से मोह हुआ भंग, रामटहल चौधरी ने दिया इस्तीफा
    रांची: रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी पिछले महीने 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन वहां एक महीने भी नहीं टिक पाए. उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी है. रांची के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मैं झोला-झंडा ढोने के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ था.

     

     

    रांची के प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन कर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि उन्हें रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का भरोसा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलाया था. उनके नेता ओबीसी और जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी की बात करते हैं लेकिन कई दिनों तक रांची लोकसभा सीट का टिकट होल्ड पर रखने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी को दे दिया गया.

    रामटहल चौधरी ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने का वादा कर ही कांग्रेस में लाया गया था. उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए किसी से सम्पर्क नहीं किया था बल्कि उनके नेताओं ने सम्पर्क किया था. कांग्रेस के फैसले से नाराज रामटहल चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस का झंडा ढोने नहीं आये थे. उन्होंने कहा कि उनकी आगे की रणनीति क्या होगी इसका फैसला अपने समर्थकों से बातचीत कर जल्द लेंगे. उन्होंने कहा कि वह जिसका समर्थन करेंगे वह भी मौन ही होगा.

     

     

     

    जिस समय नीतीश कुमार से मिला था तब वह इंडिया ब्लॉक में थे- रामटहल

    पूर्व सांसद और ओबीसी समाज के कद्दावर नेता रामटहल चौधरी ने कहा कि जब वह बिहार के मुख्यमंत्री से मिले थे तब वह I.N.D.I.A ब्लॉक के साथ थे. वह चाहते थे कि मैं जदयू में शामिल हो जाऊं. इसलिए पटना में उनसे मुलाकात हुई थी. उनसे भी हमने कहा था कि जदयू तो रांची से चुनाव लड़ता नहीं है तब कैसे होगा? इस बीच कांग्रेस के लोगों ने हमसे संपर्क शुरू किया और उनके भरोसे पर कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी.

    पांच साल में भाजपा के किसी नेता से सम्पर्क नहीं किया, हमने भाजपा को दिया, लिया नहीं

    पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि पांच साल से भाजपा के किसी नेता से न बात की और न ही वह भाजपा में आगे जायेंगे. उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय अपनी ताकत दिखा कर भाजपा में शामिल हुए थे और जनसंघ, भाजपा को अपना सबकुछ दिया, लिया कुछ नहीं.

     

     

     

    भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने मूलवासी, आदिवासी, ओबीसी और सदान को ठगा है

    कांग्रेस छोड़ने के लिये बुलाई गयी संवाददाता सम्मेलन में रांची से पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कहा कि राज्य की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने राज्य के सदान, मूलवासी, ओबीसी और आदिवासी समाज को ठगा है. यही वजह है कि चुनाव को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल नहीं देखा जा रहा है. लोग बड़े पैमाने पर नोटा का बटन दबाने की योजना बना रहे हैं. रामटहल चौधरी ने कहा कि आगे की रणनीति का फैसला वह अपने समर्थकों से बातचीत के बाद करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल समाजम मॉडल स्कूल के 11वी के रिटेस्ट मे २५ बच्चों को किया गया पदोन्नत:बब्लू झा
    Next Article प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, मंच पर आंसू भी बहा सकते हैं: राहुल गांधी

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.