जमशेदपुर, 10 जुलाई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत टाटा स्टील के सुरक्षा प्रहरी सिर्फ कंपनी की ही रक्षा नही करते बल्कि जीवन की भी रक्षा करते है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील सिक्योरिटी विभाग के श्री अजय कुमार सिंह ने रेड क्रॉस रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने हेतु आज तीसरी बार एस. डी. पी दान किया। इससे पूर्व भी उन्होंने 18 बार रक्त दान और एक बार प्लाज्मा दान कर कोरोना काल मे भी कई जीवन की रक्षा की थी*।
*इस गौरवान्वित करने वाले क्षण पर उपस्थित होकर रेड क्रॉस के एस.डी. पी प्रभारी श्री प्रभुनाथ सिंह एवं ब्लड बैंक के चिकित्सक श्री एल.बी.सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया