Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड में राजनाथ सिंह बोले- ‘डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति

    उत्तराखंड में राजनाथ सिंह बोले- ‘डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तराखंड में राजनाथ सिंह बोले- ‘डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस
    उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं. आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीट पर धुआंधार प्रचार किया. इस दौरान राजनाथ सिंह कांग्रेस पर भी जमकर बरसे.

    कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले

    गौचर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जनसभा की. जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देश की सीमाओं की रक्षा करता आ रहा है. इसलिए यह प्रदेश खास है. इसके अलावा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक सरकार चलाई, जिनमें कई घोटाले हुए.

     

    डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस

    मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसी भी मंत्री के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा. राजनाथ सिंह ने कहा जैसे दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया, वैसे ही कांग्रेस लुप्त हो जाएगी. हरीश रावत ने खुद ही कह दिया कांग्रेस सुस्त हो गई है. कांग्रेस बिग बॉस शो का घर बनी है. हर दिन एक दूसरे के कपड़े फाड़ रही है.

     

     

    बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कही ये बात: वहीं, गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड से संबंधित कोई भी काम रहा हो, उसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना किसी संकोच के पूरा किया. रक्षा मंत्री बनने के बाद उनके पास डॉप्लर रडार लगाने की अपील की थी, जो आज लग चुका है. यह भूकंप की सटीक जानकारी देता है. जब जापान, इंग्लैंड जैसे शक्तिशाली देश कोरोना में फेल हो गए तो भारत में मोदी सरकार ने तीन- तीन वैक्सीन निशुल्क लगवाई.

     

     

    अल्मोड़ा और काशीपुर में गरजे राजनाथ सिंह: गौचर में जनसभा करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अल्मोड़ा पहुंचे. जहां उन्होंने अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा की. इसके बाद राजनाथ सिंह नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने काशीपुर पहुंचे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleके. कविता 15 अप्रैल तक CBI रिमांड पर, एजेंसी बोली- पर्याप्त सबूत
    Next Article तुलसी भवन में बुक का तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.