रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
छत्रपति शाही मुंडा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने एकीकृत बिहार में विधान पार्षद रहे झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता श्री छत्रपति शाही मुंडा के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लंबे समय तक श्री मुंडा और हम सबने मिलकर एकीकृत बिहार में और उसके बाद झारखंड में काम किया। वे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय थे।
श्री शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है और उनके परिजनों को संवेदना भेजा है।
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रघुवंश बाबू राजनीति में पूरी ईमानदारी और साफ सुथरा कार्य संस्कृति के पक्षधर थे और बराबर उस रास्ते पर चले , बेबाक,और निर्भीक तरीके से अपनी बातों को रखते थे। आज के समय मे इस प्रकार का महानता और सज्जनता का संगम कम मिलता है।
श्री शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है तथा उनके परिजनों को कष्ट सहने की ताकत मिले इसके लिए भी प्रभु से प्रार्थना किया है।