जे पी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल को 2024 तक बढ़ाने का राजेश शुक्ल ने स्वागत किया
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाये जाने का स्वागत किया है।
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता है तथा प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं ने कहा है इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई मार्गदर्शन में तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ अविराम गति से आगे बढ़ेगा।
श्री शुक्ल ने कहा है की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, उनकी ईमानदार छवि, पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन तथा उनके परिश्रम की पराकाष्ठा, निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र कल्याण, जनकल्याण और गरीबकल्याण के कार्य के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के अथक परिश्रम , कुशल रणनीति , और संगठन शक्ति से भाजपा को आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता मिलेगी और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को व्यापक समर्थन मिलेगा।
श्री शुक्ल ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले महीनों में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव है वहा श्री नड्डा के नेतृत्व मे भाजपा का परचम लहरेंगा और प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथ और मजबूत होंगे।