Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकसित भारत बनाने में लक्ष्यबद्ध होकर काम करें राजस्थानी : शेखावत
    Headlines राष्ट्रीय

    विकसित भारत बनाने में लक्ष्यबद्ध होकर काम करें राजस्थानी : शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत अब विकसित राष्ट्रों की कतार में खड़ा होने की ओर अग्रसर है। पूरी दुनिया अब इस बात को स्वीकार कर रही है। इतिहास गवाह है कि देश की आर्थिक उन्नति में मारवाड़ियों का अमूल्य योगदान है। अब हमारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को भी विकसित भारत बनाने के लिए लक्ष्यबद्ध होकर काम करना होगा।

    त्यागराज स्टेडियम में गुरुवार को राजस्थान मित्र मंडल की ओर से आयोजित प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि जीवन की हर विधा में राजस्थान का आदमी उस क्षेत्र में टॉप था। चाहे वह वीरता, पुरुषार्थ, त्याग तपस्या हो या भक्ति और शक्ति। हर क्षेत्र में राजस्थान के लोगों ने नया उत्कर्ष स्थापित किया। जब जमाना बदला तब तलवार की जगह कलम और कलम की जगह अर्थ का जमाना आया। तब भी राजस्थान के मारवाड़ियों ने देश की आर्थिक राजधानी कोलकाता में अपना प्रभुत्व स्थापित किया और हिदुस्थान के आर्थिक जगत में अपना वर्चस्व कायम किया।

    शेखावत ने कहा कि पिछले 15-20 साल में जितने नए कॉरपोरेट हाउस विकसित हुए हैं। उनमें से 90 प्रतिशत हाउस राजस्थान से संबद्ध हैं। राजस्थानी समाज के लोग दुनिया में कहीं भी रहते हैं, वे दूध में शक्कर की तरह घुल जाते हैं। वे स्थानीय संस्कृति के साथ जुड़ जाते हैं। अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हैं। तीज त्योहार आज भी दुनियाभर मारवाड़ी अपनी संस्कृति के अनुसार ही मनाते हैं। इसको जीवित रखने का किसी को श्रेय है तो वह मातृशक्ति को है। आने वाली पीढ़ी में भी यह संस्कार जुड़े हुए रखने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है। आजकल एक टर्म में काम में लेते हैं सीएसआर, लेकिन राजस्थान के लोग कहीं भी रह रहे हैं, सौ साल पहले से ही सीएसआर का काम करते आ रहे हैं। कहीं अस्पताल बना रखा है। कोई भोजन का काम कर रहे हैं। मारवाड़ियों की धारणा है कि जो कुछ भी मैंने समाज से अर्जित किया है, उसे वापस चुकाना है। इसका बड़ा उदहारण राम मंदिर निर्माण में आर्थिक योगदान है। राम मंदिर के लिए देश भर से तेरह सौ करोड़ रुपए एकत्र हुए थे। इसमें से छह सौ करोड़ रुपए अकेले राजस्थान से आए थे। इसमें प्रवासी राजस्थानियों के योगदान भी जोड़ ले तो हजार करोड़ रुपए का योगदान केवल राजस्थान का है।

    संकल्पबद्ध होकर करें काम
    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया मान रही है कि भारत विकसित देश होने की और अग्रसर है। इसमें राजस्थान का बड़ा योगदान है। हिदुंस्तान के इतिहास में से राजस्थान का इतिहास निकाल दिया जाए तो किताबें ही छोटी हो जाएंगी, लेकिन वर्तमान कालखंड में हम जी रहे हैं। आने वाले समय में देश बदल जाएगा। इसे विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता। अब विचारणीय यह है कि बदलाव के इस दौर का जो इतिहास लिखा जाएगा उसमें हम कितना योगदान कर पाएंगे। इसकी जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है। जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में काम कर रहा है, उसे इस लक्ष्य के साथ काम करना है कि मेरे काम से भारत आगे बढ़ेगा। यह हमारे लिए अवसर है। इसे छोड़ना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं द्वारा रामजानकी अखाड़े की हुई पूजा अर्चना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article जमशेदपुर जिला प्रशासन प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी : भाजपा नेता अभय सिंह

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.