Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पायलट के साथ बसपा विधायक बन रहे गहलोत के लिए संकट
    Breaking News राजनीति

    पायलट के साथ बसपा विधायक बन रहे गहलोत के लिए संकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच अब बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायक भी गहलोत के लिए सिरदर्द बन सकते हैं. पायलट को रोकने गहलोत द्वारा 2 माह की दूरी की चाल चली गई है. वहीं बसपा छोडक़र कांग्रेस में आए विधायकों के करवट बदलने के मिल रहे संकेत राजस्थान सरकार पर खतरा बढ़ा सकते हैं.

    सचिन पायलट की तरफ से बढ़ाए जा रहे दबाव के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोराना से सुरक्षा संबंधी मेडिकल रिपोर्ट आ गई. उस रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा गहलोत को 2 माह तक किसी से नहीं मिलने की सलाह दी गई है. चिकित्सकों की इस सलाह पर तत्काल अमल करते हुए गहलोत अब घर में रहेंगे और वहां से सभी तरह की बैठक वह ऑन लाइन करेंगे. चिकित्सकों की इस सलाह के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं, जिसमें सबसे अहम ये कि गहलोत ने यह पायलट को सरकार में आने से रोकने के लिए किया है. चिकित्सकों की सलाह पर घर से सारा काम करने का मतलब है कि मंत्रिमंडल का विस्तार अब दो माह के लिए टल गया है. दो माह के बाद स्थिति के हिसाब से गहलोत आगे का कदम उठाएंगे. समझा ये जा रहा है कि अचानक सचिन पायलट की तरफ से मुहिम तेत की गई और सरकार में हिस्सेदारी का दबाव बनाया गया. पायलट समर्थक विधायकों के जोड़तोड़ के साथ कई अन्य विधायकों को साधते हुए पायलट दिल्ली तक आ पहुंचे थे. हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई बयान देने से बचे, लेकिन दिल्ली से वापसी के बाद उन्हें लगा कि शायद गहलोत इस दबाव के चलते जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का कदम उटा लें, लेकिन गहलोत उनसे भी चतुर खिलाड़ी निकले. गहलोत ने दो माह का ऐसा फार्मूला निकाला कि इस पर केन्द्रीय नेतृत्व भी गहलोत पर दबाव नहीं बना पाएगा. मामला अब पायलट बनाम गहलोत नहीं रह गया. बसपा छोडक़र जो 6 विधायक कांग्रेस में आए थे, वहां भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है. इन विधायकों ने जयपुर में एक विधायक के आवास पर अलग से बैठक करके गहलोत पर दबाव की रणनीति अपनाई है. कहा जाता है कि कांग्रेस में शामिल होने के डेढ़ साल बाद ही मंत्री नहीं बनाए जाने से यह नाराज हैं. इन विधायकों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होना चाहिए. इनका मत है कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से ही गहलोत सरकार में स्थिरता आई है और अब गहलोत को उन्हें सम्मान देना चाहिए. यानी गहलोत सरकार दो तरफा दबाव से घिरती जा रही है. यदि 2 माह सबसे दूरी के फार्मूले के बीच नई बगावत पैदा हुई तो गहलोत को सरकार बचाना मुश्किल हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनी न्यूजीलैंड, भारत दूसरे स्थान पर खिसका
    Next Article केंद सरकार के लिए महंगी हो सकती है कोरोना वैक्सीन, कीमतों पर कंपनियों से मोलभाव होगा

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.