Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद सरकार के लिए महंगी हो सकती है कोरोना वैक्सीन, कीमतों पर कंपनियों से मोलभाव होगा
    Breaking News Headlines

    केंद सरकार के लिए महंगी हो सकती है कोरोना वैक्सीन, कीमतों पर कंपनियों से मोलभाव होगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोविड टीकाकरण के लिए 21 जून से नई नीति लागू हो जाएगी, इस बीच केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन की कीमत को लेकर दोबारा मोलभाव कर रही है,. दरअसल केंद्र सरकार ने वैक्सीन पर व्यय अनुमानों में उच्च वैक्सीन मूल्य निर्धारण पर भी ध्यान दिया है. सूत्रों के मुताबिक टीकाकरण के लिए 45 हजार करोड़ रुपये से 50 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान लगाया गया है.

    सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम के लिए निर्धारित 35 हजार करोड़ रुपये में से अभी तक 6 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं. सूत्रों ने कहा कि सरकार वैक्सीन की 180 से 190 करोड़ खुराक खरीद सकती है. इस खरीद का उद्देश्य 75 फीसदी आबादी का टीकाकरण करना है, पहले ये सीमा 50 फीसदी थी. माना जा रहा है कि केंद्र के लिए पहले से निर्धारित वैक्सीन की 150 रुपये की कीमत में संशोधन किया जा सकता है.

    बढ़ सकती है वैक्सीन की कीमत

    इसके चलते केंद्र सरकार के लिए वैक्सीन की कीमत महंगी भी हो सकती है, क्योंकि राज्य सरकारों ने वैक्सीन के लिए पहले ज्यादा रकम दी है. वैक्सीन निर्माताओं द्वारा वैक्सीन की कीमतों में सुधार के बाद राज्यों ने कोविशील्ड की प्रति खुराक कीमत 300 रुपये दी है, जबकि कोवैक्सीन के लिए प्रति खुराक 400 रुपये का भुगतान किया गया है. हालांकि केंद्र सरकार के लिए सीरम और भारत बायोटेक ने प्रति खुराक वैक्सीन 150 रुपये में दी.

    इससे पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई टीका नीति की घोषणा करने के बाद कोविड-19 रोधी टीकों-कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 44 करोड़ खुराकों के लिए ऑर्डर दिया है. प्रधानमंत्री ने बीते सोमवार को घोषणा की थी कि केंद्र राज्यों के खरीद कोटे को अपने हाथों में ले लेगा और 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए राज्यों को टीके मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे.

    दिसंबर तक मिल जाएंगी 44 करोड़ खुराकें

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विनिर्माताओं द्वारा कोविड रोधी टीकों की इन 44 करोड़ खुराकों की आपूर्ति दिसंबर तक उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी शुरुआत अब से हो रही है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों में बदलाव की प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा किए जाने के बाद केंद्र ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड की 25 करोड़ खुराक और भारत बायोटेक को कोवैक्सीन की 19 करोड़ खुराकों के लिए ऑर्डर दिया है.

    सरकार ने देश में उपलब्ध तीन कोविड रोधी टीकों के लिए निजी अस्पतालों द्वारा वसूले जाने वाला अधिकतम मूल्य भी तय कर दिया है. इसके तहत निजी अस्पताल कोविशील्ड के लिए 780 रुपये, कोवैक्सीन के लिए 1,410 रुपये तथा स्पूतनिक-वी के लिए अधिकतम 1,145 रुपये वसूल कर सकते हैं. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र भेजकर कहा कि यदि निजी टीकाकरण केंद्र टीकों के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलें तो उनके खिलाफ उचित कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपायलट के साथ बसपा विधायक बन रहे गहलोत के लिए संकट
    Next Article 6,000 mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाला Tecno Spark 7T भारत में लॉन्च

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.