Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजग ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राजग ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना

    News DeskBy News DeskJune 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजग ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना

    नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बुधवार को सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। इसके साथ ही लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने की दिशा में मोदी ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया।

    लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को बहुमत मिलने के एक दिन बाद यहां सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में राजग के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में शामिल सभी घटक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया और दावा किया कि उनके नेतृत्व में राजग सरकार भारत के गरीब, महिला, युवा, किसान, शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव राजग ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी राजग के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं।’’

    प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास के लिये राजग सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।

    तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान इस बैठक में शामिल हुए।

    इनके अलावा, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतनराम मांझी, जन सेना पार्टी के पवन कल्याण, राकांपा (अजित पवार) के प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे, जनता दल सेक्यूलर के एच डी कुमारस्वामी, अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, असम गण परिषद के अतुल बोरा, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के इंद्र हंग सुब्बा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के सुदेश महतो और जद (यू) के राजीव रंजन सिंह और संजय झा भी बैठक में शामिल हुए।

    भाजपा की तरफ से इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने हिस्सा लिया।

    सूत्रों के मुताबिक बैठक में शामिल नेताओं ने प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व और उनके नेतृत्व में देश में हुई प्रगति के लिए बधाई दी तथा राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री की कड़ी मेहनत और प्रयासों की सराहना की।

    उनके मुताबिक राजग के सहयोगियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास ‘विकसित भारत’ के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है और वे इस लक्ष्य को हासिल करने में भागीदार बनने को तैयार हैं।

    राजग नेताओं ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने में प्रधानमंत्री की भूमिका की भी सराहना की। इसके अलावा गरीबी उन्मूलन की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अच्छे काम जारी रखने का संकल्प भी लिया।

    सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लगातार तीसरी सरकार के लिए एक ‘ऐतिहासिक’ जनादेश है जो भारत में आखिरी बार 60 वर्ष पहले हुआ था।

    तेदेपा, जद (यू), शिंदे नीत शिवसेना और लोजपा (रामविलास) ने क्रमश: 16, 12, सात और पांच लोकसभा सीट जीती हैं और ये दल सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    प्रस्ताव में कहा गया कि 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है।

    इसमें कहा गया, ‘‘ बहुत लंबे अंतराल, लगभग छह दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है।’’

    सूत्रों ने बताया कि सात जून को राजग की एक और बैठक हो सकती है, जिसके बाद राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है।

    शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन गठबंधन के कुछ सदस्यों का मानना है कि अगर नयी सरकार की रूपरेखा जल्द तैयार हो जाती है, तो यह (शपथ ग्रहण) सप्ताहांत तक हो सकता है।

    ऐसी चर्चा है कि सरकार गठन के सिलसिले में तेदेपा और जद (यू) जैसे दलों की ओर से कुछ महत्वपूर्ण विभागों की मांग की जा सकती है, क्योंकि उनका समर्थन सरकार के गठन और अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण होगा।

    इस बार नयी सरकार की सूरत बदली-बदली नजर आने की संभावना है, क्योंकि भाजपा को अपनी बदौलत बहुमत नहीं मिला है और उसे अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

    राजग 290 से अधिक सीट हासिल कर 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के लिये जरूरी 272 के जादुई आंकड़े को पार कर गया है। हालांकि, भाजपा 2014 के बाद पहली बार अपने दम पर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल करने से पीछे रह गई है।

    राजग ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा संसदीय सीट में भाजपा ने लगायी हैट्रिक, कालीचरण सिंह के रूप में चतरा को मिला स्थानीय सांसद
    Next Article विधुत की जीत पर पूर्वी में जम कर मनाई खुशी

    Related Posts

    भारी अंतर से मिली झामुमो को जीत

    November 14, 2025

    घाटशिला का जनादेश विश्वास, जनसंपर्क और नई पीढ़ी के नेतृत्व की जीत

    November 14, 2025

    राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभुकों के सत्यापन पर बैठक सम्पन्न

    November 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारी अंतर से मिली झामुमो को जीत

    घाटशिला का जनादेश विश्वास, जनसंपर्क और नई पीढ़ी के नेतृत्व की जीत

    राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभुकों के सत्यापन पर बैठक सम्पन्न

    जामताड़ा: राज्य स्थापना दिवस पर लाधना डैम में बोट फेस्टिवल का भव्य आयोजन

    लाइव मतगणना: 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव* *मतगणना- राउंड 01से20*

    हेड कांस्टेबल ‘धीरज यादव साहब ‘के ‘इश्क़’ की ड्यूटी ! यूपी ‘पुलिस’ का “जंग-ए-मोहब्बत” एपिसोड !

    रत्नाकर सिंह ने किया पत्रकार नंदा खान की नाइज़ा सलून एंड अकैडमी सेंटर का उद्घाटन

    जिसका मन पवित्र, बस वही मित्र 

    झारखंड का समाज 25 वर्ष में भी अर्ध विकसित है डायन के संदेह में हो रही है हत्या

    आईजीएनसीए में खंभात की मनका कला पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.