Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल में बारिश का कहर जारी, अब तक 367 मौतें, 12000 करोड़ नुकसान और 2346 घर ध्वस्त
    Headlines

    हिमाचल में बारिश का कहर जारी, अब तक 367 मौतें, 12000 करोड़ नुकसान और 2346 घर ध्वस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिमाचल में बारिश का कहर जारी, अब तक 367 मौतें, 12000 करोड़ नुकसान और 2346 घर ध्वस्त
    पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून की बारिश का कहर जारी है। हर साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी राज्य हिमाचल में बीते दो महीनों से भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बीतेे 63 दिनों भारी बारिश के कारण सैंकड़ों लोग बेघर हुए है। इसके अलावा जानमान का भी काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन ठप हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में इस मानसून सीजन के इतिहास में यह सबसे बड़ी त्रासदी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस बरसात में बाढ़ एवं भू-स्खलन से जान-माल की भारी क्षति हुई है। आपदा में अभी तक 350 से अधिक लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है और राज्य को 12000 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है।

     

     

    अब तक 12,000 करोड़ नुकसान

    राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून सीजन में 24 अगस्त शाम छह बजे तक हिमाचल में अब तक 367 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही 8570 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि अब तक 12000 हजार करोड़ की हानि हुई है। सबसे अधिक पीडब्ल्यूडी विभाग को 2800 करोड़ रुपये अधिक का नुकसान हुआ है।

     

     

     

    136 लोगों की हुई मौत

    आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट बताती है कि मानसून सीजन में अब तक 367 लोगों की मौत हुई है। इनमें लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड, बादल फटने से 136 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह रोड़ एक्सीडेंट, आगजनी, डूबना, पहाड़ी से गिरना, करंट लगना और सांप के काटने से 231 लोगों की जान गई है। अहम बात यह ह कि अब भी प्रदेश भर में 40 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सबसे अधिक मौतें 65 शिमला जिले में हुई हैं। कुल्लू में 40, मंडी में 29, कांगड़ा में 18, चंबा में 22, सोलन और सिरमौर में 17-17 लोगों की जान गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: प्रदेश के 378 और गांवों में AI ड्रोन व रोवर सर्वे से होगी चकबंदी, स्वीकृति मिलने के बाद अधिसूचना जारी
    Next Article चीन ने भारत की जमीन छीन ली है, पीएम मोदी झूठ बोल रहे: कारगिल में बोले राहुल गांधी

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.