Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने भारत की जमीन छीन ली है, पीएम मोदी झूठ बोल रहे: कारगिल में बोले राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    चीन ने भारत की जमीन छीन ली है, पीएम मोदी झूठ बोल रहे: कारगिल में बोले राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चीन ने भारत की जमीन छीन ली है, पीएम मोदी झूठ बोल रहे: कारगिल में बोले राहुल गांधी
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर हैं। लद्दाख में आज कांग्रेस सासंद ने कहा कि, ‘कुछ महीने पहले, हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे, इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कहा जाता था। इसका उद्देश्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था। यात्रा से जो संदेश निकला वह था- ‘नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं।’राहुल गांधी ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद यह देखने को मिला। यात्रा के समय मैं लद्दाख नहीं जा सका। सर्दियों में बर्फ गिरना। लद्दाख में यात्रा करना मेरे दिल में था और इस बार मैंने यहां मोटरसाइकिल चलाकर अपने सपने को पूरा किया।

     

     

    चीन ने भारत की जमीन छीन ली है
    लद्दाख के कारगिल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि, ‘लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है। एक बात बिल्कुल साफ है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है। दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम ने कहा कि ऐसा भी नहीं लद्दाख का एक इंच चीन ने ले लिया है। यह झूठ है।’ राहुल गांधी ने अपने दौरे के दौरान मोटरसाइकिल से पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया।

     

    लद्दाख दौरे के बाद श्रीनगर जाएंगे राहुल गांधी
    बता दें कि, राहुल गांधी लद्दाख दौरे के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दो दिवसीय ‘‘निजी दौरे” पर श्रीनगर पहुंचेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि ‘‘पारिवारिक दौरे” के समय दोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी। वानी ने बताया कि सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी। राहुल श्रीनगर आने से पहले दोपहर में करगिल से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचेंगे। वह श्रीनगर में एक हाउसबोट और एक होटल में दो रात रुकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल में बारिश का कहर जारी, अब तक 367 मौतें, 12000 करोड़ नुकसान और 2346 घर ध्वस्त
    Next Article 24 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों की गोलियों से बलिदान हुए थे राधा प्रसाद सिंह व राम जीवन झा।

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.