Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे कर्मचारियों ने मनाया अभिनंदन समारोह ।
    Breaking News झारखंड

    रेलवे कर्मचारियों ने मनाया अभिनंदन समारोह ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : स्टेशन प्रबंधक,पाकुड़ कार्यालय के समक्ष रेलवे कर्मचारियों ने एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।इस समारोह के माध्यम से महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे,कोलकाता अमर प्रकाश द्विवेदी एवं तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा मनीष कुमार जैन का आभार प्रकट करते हुए ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन पाकुड़ शाखा के शाखा अध्यक्ष कामरेड अखिलेश कुमार चौबे एवं अपने शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।ज्ञात हो कि यह अभिनंदन समारोह 03470 डाउन तीनपहाड़ वर्धमान पैसेंजर का गुमानी में प्रस्थान समय 3 बजे की जगह 4:15 करने की खुशी में आयोजित किया गया था एवं इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।अपने संबोधन में ट्रैकमैन कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी गुमानी,कोटलपोखर,तिलभीटा में काम करने वाले कर्मचारी मालदा वर्तमान पैसेंजर बंद होने के बाद से अपनी ड्यूटी के बाद पाकुड़ लौटन के लिए काफी परेशान थे क्योंकि शाम 4:00 बजे के बाद कोई गाड़ी लौटन के लिए नहीं थी इससे इंजीनियरिंग विभाग,ऑपरेटिंग विभाग,सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए काफी राहत की बात हुई है।हम सभी रेल कर्मचारीगण अपने शाखा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए उनके जुझारू प्रवृत्ति का स्वागत करते हैं,अभिनंदन करते हैं।उन्होंने आश्वस्त किया था कि या तो मालदा पैसेंजर चलेगी अथवा तीनपहाड़ पैसेंजर का समय परिवर्तन अवश्य करवाएंगे ऐसे तो ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन पाकुड़ शाखा हम सभी रेल कर्मचारियों की समस्या का प्रति काफी संवेदनशील रहती है और हमारा भरोसा लगातार कायम है और रहेगा।इस क्रम में दया शंकर प्रसाद,सूरज कुमार,गौतम यादव, संतोष कुमार,राजीव कुमार आदि ने अपने शब्दों में संगठन के नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे ने बताया कि विगत एक वर्ष से हम सभी लगातार महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे,कोलकाता एवं मंडल रेलवे प्रबंधक,हावड़ा के साथ पत्राचार के साथ-साथ कार्यालय में भी मिलकर इस समस्या को विस्तार पूर्वक समझने का काम करते रहे और हमें खुशी है कि हम अपने कर्मचारियों की इस विकट समस्या का समाधान कर सके । उन्होंने महाप्रबंधक पूर्व रेलवे एवं तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन के शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि इस प्रकार का अभिनंदन समारोह का आयोजन इस बात का प्रतीक है कि पाकुड़ शाखा के प्रति आम रेलवे कर्मचारियों का विश्वास मजबूत हुआ है और हमें इस बात का संतोष है कि हमारा प्रयास रंग लाया।किसी ने खूब कहा है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।उन्होंने भी महाप्रबंधक एवं तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक को धन्यवाद दिया।हालांकि उन्होंने अपनी अन्य बड़ी उपलब्धियां के बारे में भी अवगत कराया जैसे पाकुड़ में रेलवे अस्पताल का निर्माण,रेलवे चिकित्सा शिविर का आयोजन,रेलवे कर्मचारियों के लिए कम्युनिटी हॉल का निर्माण एवं अन्य कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां के बारे में संक्षेप से बताते हुए इस समारोह में आए हुए सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया,इस अवसर पर इंजीनियरिंग विभाग,सिग्नल टेलीकॉम,विद्युत विभाग, परिचालन विभाग एवं कैरेज वैगन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ अमर मल्होत्रा,निलेश प्रकाश विक्रम भारती, विक्टर जेम्स,गौतम यादव,कुंदन कुमार, रामकुमार यादव,भागवत प्रसाद शर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत ने प्लास्टिक के रोकथाम हेतु बांटा कपड़े का थैला
    Next Article झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष….

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.