Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी के आरोप की जांच संबंधी राहुल की मांग ‘बिल्कुल सही’ : चिदम्बरम
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी के आरोप की जांच संबंधी राहुल की मांग ‘बिल्कुल सही’ : चिदम्बरम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी के आरोप की जांच संबंधी राहुल की मांग ‘बिल्कुल सही’ : चिदम्बरम

    नयी दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि दो उद्योगपतियों द्वारा कांग्रेस को धन भेजने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप की जांच कराये जाने की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग ‘बिल्कुल सही’ है।

    चिदम्बरम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उद्योगपतियों द्वारा कांग्रेस को ‘टेम्पो-भरकर’ नकदी पहुंचाने के मोदी के आरोप को ‘अत्यंत गंभीरता से देखा जाना चाहिए।’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के आरोप की जांच की राहुल गांधी की मांग बिल्कुल सही हैं। प्रधानमंत्री ने एक बहुत ही गंभीर आरोप लगाया था कि दो प्रमुख उद्योगपतियों के पास टेम्पो में भरने जितनी अधिक मात्रा में नकदी है और उसे कांग्रेस पार्टी को दिया गया था।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की ओर से लगाये गये इस आरोप को अत्यंत गंभीरता से देखा जाना चाहिए।’’

    चिदम्बरम ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराये जाने संबंधी राहुल गांधी की मांग बिल्कुल उचित है। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे पर चुप रहने का आरोप भी लगाया।

     

     

     

    वह पहले केंद्रीय वित्त एवं गृहमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

    चिदम्बरम ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने सीबीआई या ईडी से जांच की मांग की है। जांच की मांग बिल्कुल जायज है। प्रधानमंत्री (सीबीआई मंत्री) पिछले 24 घंटों में चुप क्यों हो गए हैं?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘वित्तमंत्री (ईडी मंत्री) ने जांच की मांग का जवाब क्यों नहीं दिया? इन लोगों की चुप्पी अमंगलसूचक है।’’

    मोदी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार कांग्रेस पर ‘अंबानी और अडाणी’ के साथ ‘सौदा’ करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या पार्टी को गांधी के लिए दो उद्योगपतियों से ‘काले धन से लदा टेम्पो’ मिला था, ताकि वह उन उद्योगपतियों का‘नाम लेना’ बंद करें।

     

     

     

    ‘‘अंबानी-अडाणी’’ के नाम का इस्तेमाल कांग्रेस द्वारा केंद्र में मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए किया जाता रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों ‘अंबानी-अडाणी’ मुद्दे पर विमर्श में बदलाव करते हुए कांग्रेस से यह बताने को कहा था कि आखिर जो ‘शहजादे’ (राहुल गांधी) पिछले पांच साल से अंबानी-अडाणी का नाम लेते रहते थे उन्होंने चुनाव की घोषणा के बाद से बोलना क्यों छोड़ दिया है? मोदी ने पूछा था कि क्या इसके लिए पार्टी ने कोई सौदा किया है?

     

     

    उसी दिन गांधी ने मोदी को चुनौती दी कि वह इस बात की जांच सीबीआई या ईडी से कराएं कि क्या अडाणी और अंबानी ने उनकी पार्टी को काला धन भेजा था?

    कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो संदेश डालकर पूछा है कि मोदी अपने आरोप के आधार पर अडाणी और अंबानी के खिलाफ जांच का आदेश कब देंगे?

    मोदी के आरोप की जांच संबंधी राहुल की मांग ‘बिल्कुल सही’ : चिदम्बरम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी : अक्षय तृतीया के अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन
    Next Article करंडीह : तिउ भवन मे दलमा बुरु सेंदरा समिति की बैठक

    Related Posts

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.