Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल हुए 54 साल के; खरगे, अखिलेश और कई अन्य नेताओं ने बधाई दी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    राहुल हुए 54 साल के; खरगे, अखिलेश और कई अन्य नेताओं ने बधाई दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल हुए 54 साल के; खरगे, अखिलेश और कई अन्य नेताओं ने बधाई दी

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के कुछ नेताओं ने बुधवार को राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी।

    कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला तथा सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया।

    राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह केरल के वायनाड से सांसद थे।

     

     

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में खरगे के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटा। इस मौके पर प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता मौजूद थे।

    खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाज़ों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको दूसरों से अलग करते हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा का लोकाचार आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।’’

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी अपने बड़े भाई को बधाई दी और कहा कि राहुल गांधी उनके लिए दोस्त, मागदर्शक और नेता भी हैं।

     

     

    उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं… हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता हैं। चमकते रहिए, आपको सबसे ज्यादा प्यार!’’

    कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं देने वाले करोड़ों भारतीय नागरिकों में खुद को शामिल करता हूं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी भारत के गरीबों, वंचितों और पिछड़े नागरिकों के निर्विवाद नेता हैं। वह बेजुबानों की आवाज, कमजोरों के लिए शक्ति का स्तंभ, हमारे संविधान के संरक्षक, न्याय योद्धा और गौरवशाली भविष्य के लिए भारत की सबसे उज्ज्वल आशा हैं।’’

    उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने के लिए राहुल गांधी की निस्वार्थ, समर्पित और भावुक प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है और उनका नैतिक मार्गदर्शन हर कदम पर रास्ता दिखाता है।

    वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने हर तरफ से हमलों का सामना किया है, लेकिन वह दृढ़ता से खड़े रहे और अपने सिद्धांतों से कभी नहीं डिगे, चाहे उन्हें कितना भी उपहास या अपमान का सामना करना पड़े।’’

     

     

     

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि उनका जीवन खुशियों से भरा रहे और उन्हें अच्छी लड़ाई लड़ने की ताकत मिले।’’

    पार्टी के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

    ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।’’

    द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय भाई राहुल गांधी। देश के लोगों के प्रति आपका समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपको निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ भूमिगत पथ में जल जमाव की समस्या को लेकर निवर्तमान नप० अध्यक्ष ने लिखा मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा को पत्र
    Next Article वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में निवेश के सत्यापित आंकड़े ही दिए जाएंगेः चिराग

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.