Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस का बड़ा आरोप- पीएम मोदी के कारण नहीं मिला क्लियरेंस
    Headlines राजनीति

    राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस का बड़ा आरोप- पीएम मोदी के कारण नहीं मिला क्लियरेंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस का बड़ा आरोप- पीएम मोदी के कारण नहीं मिला क्लियरेंस
    गोड्डा: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभा करने गोड्डा पहुंचे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. जिसकी वजह से उन्हें काफी देर तक हेलीकॉप्टर में ही इंतजार करना पड़ा.
    राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका

     

     

    दरअसल गोड्डा के महगामा में राहुल गांधी की चुनावी सभा आयोजित की गई है. महगामा से कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. जिसके लिए वोट मांगने राहुल गांधी गोड्डा पहुंचे थे. यहां राहुल गांधी ने जब अपना भाषण खत्म कर अपने हेलीकॉप्टर में सवार हुए तो उसे उड़ान की अनुमति नहीं दी गई. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा ये भाजपा की साजिश है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी बिहार के जमुई में हैं जिसके कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई. कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को दो घंटे तक रोके रखना साजिश लोकतंत्र की हत्या है.

     

    दरअसल, गोड्डा के महागामा विधानसभा में बलबड्डा में आयोजित जनसभा को राहुल गांधी ने संबोधित किया. इसके बाद जब वे वहां से रवाना होने के लिए अपने हेलीकॉप्टर में बैठे तो एटीसी ने उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी. जिसके कारण काफी देर तक राहुल गांधी हेलीकॉप्टर में बैठे इंतजार कर रहे. इस पूरे मामले में कांग्रेस का कहना है कि जानबूझ कर राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई है.

     

     

    राहुल गांधी में सभा में क्या कहा

    इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी सभा में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं, जो वे कहते हैं वहीं पीएम मोदी करते हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने गरीबों का पैसा छीनकर 16 लाख करोड़ रुपए अरबपतियों के माफ कर दिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के धारावी में एक लाख करोड़ की जमीन अडानी को सौंपी जा रही है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उनकी सरकार को जमीन हथियाने के लिए गिराया गया. राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की है. एक तरफ बीजेपी और आरएसएस हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के लोग हैं जो संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाथू राम गोडसे के बलिदान दिवस पर धर्म चंद्र पोद्दार ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
    Next Article पीएम मोदी के विमान में आई तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.