Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी, तमिलनाडु में लैंड होते ही पहुंचे चुनाव अधिकारी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी, तमिलनाडु में लैंड होते ही पहुंचे चुनाव अधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी, तमिलनाडु में लैंड होते ही पहुंचे चुनाव अधिकारी
    तमिलनाडु के नीलगिरी में निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को जांच की।

     

     

    पुलिस ने बताया कि उड़ान दस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उसकी तलाशी ली। राहुल केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे जहां उनका जनसभा को संबोधित करने समेत कई चुनाव प्रचार गतिविधियों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

     

     

    तमिलनाडु के सीमावर्ती क्षेत्र नीलगिरी जिले में राहुल गांधी ने कला एवं विज्ञान कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद केरल के सुल्तान बाथेरी पहुंचने के लिए उन्होंने सड़क मार्ग से यात्रा की। सुल्तान बाथेरी में राहुल ने खुली छत वाली कार में बैठकर लोगों से मिले। सैकड़ों लोग उनकी रोड शो में शामिल होने पहुंचे। बता दें कि वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में उनका सामना सीपीआई नेता एनी राजा और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रन से होने वाला है।

     

     

    रोड शो के दौरान राहुल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई मुख्य रूप से आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता, एक भाषा चाहते हैं। भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं है। भाषा एक ऐसी चीज है जो लोगों के अंदर से आता है। केरल के लोगों से यह कहना कि आपकी भाषा हिंदी से कमतर है, अपमानजनक है। भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए, ऐसा कहना देश के सभी युवा लोगों का अपमान करने जैसा है।”

     

     

    बता दें कि वह लगातार दूसरी बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब घोटाला मामले में के. कविता को 8 दिनों के लिए बढ़ी हिरासत
    Next Article पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से की मुलाकात

    Related Posts

    समाजसेवी दीपचंद अग्रवाल और अशोक अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के महाभोग प्रसाद का किया आयोजन

    May 18, 2025

    जदयू के संगठन विस्तार हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान

    May 18, 2025

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी दीपचंद अग्रवाल और अशोक अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के महाभोग प्रसाद का किया आयोजन

    जदयू के संगठन विस्तार हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा ने माड़ो कुरमा को हराकर जीता खिताब

    शिव धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शिव पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    जामताड़ा के युवक की चित्तरंजन में हत्या की आशंका, फतेहपुर डैम में मिला शव

    प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को पोटका ब्लॉक मे लगेगा झामुमो का सहायता शिविर

    सहज सफल सजग सांसद बिद्युत बरण महतो को पुनः मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार 2025”,

    संसद रत्न से तीसरी बार नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया हर्ष

    हल्दीपोखर उर्दू बालिका विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.