Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की कार पर हमला, पीछे से मारा गया पत्थर, चकनाचूर हुआ शीशा
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की कार पर हमला, पीछे से मारा गया पत्थर, चकनाचूर हुआ शीशा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2024Updated:January 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की कार पर हमला, पीछे से मारा गया पत्थर, चकनाचूर हुआ शीशा
    कोलकाता:  पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गांधी की कार पर हमला हुआ है. उनकी कार पर पीछे से पत्थर फेंक कर मारा गया, जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया. राहुल गांधी के साथ कार में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी थे.

    उन्होंने कहा कि हालांकि हमले में राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन जिस तरह से पत्थर फेंका गया, वह सीधे उनके सिर में लगता. राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस तरह जानलेवा हमला करना ठीक नहीं. इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. विरोधी अपनी हद में रहें.

     

     

    अधीर रंजन ने नाम लिए बिना आरोप लगाया

    अधीन रंजन ने कहा कि बुधवार दोपहर भारत न्याय यात्रा बिहार से बंगाल पहुंची. यहां मालदा में एंट्री करते वक्त पथराव हुआ. एक बड़ा पत्थर राहुल गांधी की कार पर पीछे से फेंका गया. पत्थर लगते ही कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. राहुल गांधी अपनी कार से उतरे. उनके सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें घेरा और पत्थर फेंकने वाले को सामने आने को कहा, लेकिन कोई सामने नहीं आया, बल्कि मौके पर मौजूद लोग भाग गए. अधीर रंजन ने कहा कि यह एक साजिश है और आप खुद समझ सकते हैं कि यह किसने किया या कराया होगा? भारत न्याय यात्रा को कदम-कदम पर मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं. इस हमले की पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी.

     

     

    राहुल के कटिहार रोड शो में उमड़ा था जनसैलाब

    अधीर रंजन ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज 16वें दिन पश्चिम बंगाल पहुंच गई है. इससे पहले यात्रा 2 दिन 29-30 जनवरी को बिहार में ठहरी हुई थी. आज 31 जनवरी को मालदा में रुकने के बाद यात्रा कल एक फरवरी को मुर्शिदाबाद पहुंचेगी. दरअसल, यह दोनों जिले कांग्रेस के गढ़ हैं, इसलिए यहां एंट्री करते ही राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की गई. मालदा से पहले राहुल ने कटिहार में रोड शो किया था और इस दौरान जो जनसैलाब उमड़ा, वह पूरी दुनिया ने देखा. अधीर रंजन का कहना है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता विरोधियों को हजम नहीं हो रही है. इसलिए विरोधी हरसंभव कोशिश करके राहुल गांधी के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बड़े पैमाने पर तबादला, 96 DSP और SDPO के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी, जानें कौन कहां गए
    Next Article राष्ट्र संवाद समूह के शुभचिंतक एवं समाजसेवी रमणी गोप को राष्ट्र संवाद समूह ने किया सम्मानित

    Related Posts

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    September 2, 2026

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    September 2, 2026

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.