Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी निकालेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्ट-2, इस बार होगा ये रूट
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी निकालेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्ट-2, इस बार होगा ये रूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी निकालेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्ट-2, इस बार होगा ये रूट
    नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक पद यात्रा निकालेंगे। राहुल गांधी गुजरात से विभिन्न राज्यों में पैदल चलते हुए पूर्वोत्तर राज्य मेघायल पहुंचेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई पूरे राज्य में यात्रा निकालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 के बारे में ये बातें महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने की हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रेस्पॉन्स मिला था, इसलिए अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी कर ली गई है। नाना पटोले ने कहा कि जिस वक्त राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे उसी टाइम महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे।

     

     

     

    बता दें कि राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी, फिर ये यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंची थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पैदल 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया था। इसमें राहुल गांधी को 136 दिन लगे थे। इस दौरान राहुल गांधी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब से होकर गुजरे थे। राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की तरफ थी। अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ होगी। फिलहाल ये ऐलान नहीं किया गया है कि ये यात्रा कब शुरू होगी।

     

     

    इसके साथ आपको ये भी बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता इसी हफ्ते बहाल हुई है। सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दी थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था, ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?’ राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. इसके बाद राहुल की सदस्यता गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसपा में एक और बगावत: यूथ लीडर्स ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: मलेशिया ने जापान को 3-1 से हराया, नॉकआउट में बनाई जगह

    Related Posts

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    March 6, 2026

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    March 6, 2026

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित

    बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनीं सांसद बिद्युत बरण महतो।

    आदरडीह जंगल में जंगली हाथी का हमला, ग्रामीण घायल; इलाके में दहशत

    ड्राई डे की उड़ीं धज्जियां! चांडिल अनुमंडल में धड़ल्ले से बिकी शराब,  लाइन होटल ,ढाबा ,रेस्टोरेंट बेलगाम 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.