Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- राफेल डील ने दिलाया बैस्टिल डे परेड का टिकट
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- राफेल डील ने दिलाया बैस्टिल डे परेड का टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- राफेल डील ने दिलाया बैस्टिल डे परेड का टिकट
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा पूरी हो चुकी है. अब वे यूएई पहुंच चुके हैं. फ्रांस में पीएम मोदी कई समझौते किए और नामचीन शख्सियतों से मुलाकात की. वे बैस्टिल डे परेड में भी शामिल हुए. पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. हालांकि अब भारत में राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राफेल ने पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिलाया है.

     

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि राफेल ने पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया. जबकि मणिपुर जल रहा है और यूरोपीय संघ की संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है. पीएम दोनों मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं.

     

     

     

    परेड के चीफ गेस्ट थे पीएम मोदी

    हर साल 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल डे मनाया जाता है. इस दिन सेना परेड करती है. इस परेड में पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. पीएम मोदी ने परेड की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि फ्रांस की यह यात्रा यादगार रही. इसे और भी विशेष बना दिया गया क्योंकि मुझे बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर मिला. भारतीय दल को परेड में गौरवपूर्ण स्थान पाते देखना अद्भुत था. मैं असाधारण गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांसीसी लोगों का आभारी हूं. भारत-फ्रांस की दोस्ती आगे बढ़ती रहे. पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के अधिग्रहण का सौदा आईएनएस विक्रांत वाहक के लिए 26 राफेल-समुद्री लड़ाकू विमानों की घोषणा की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोख्तियारपुर गांव में करंट लगने से छात्रा की दर्द नामक मौत ।
    Next Article पटना: जांच समिति के संयोजक भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने की बैठक

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.