Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी का ऐलान- कांग्रेस देगी हर फसल पर MSP की कानूनी गारंटी
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी का ऐलान- कांग्रेस देगी हर फसल पर MSP की कानूनी गारंटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. दिल्ली पहुंचने की कोशिश में लगे किसानों के उग्र प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।

     

    राहुल गांधी ने एक जनसभा में भी यही बात दोहराई और कहा कि किसान कुछ और नहीं मांग रहे हैं। वह अपना हक ही मांग रहे हैं। इसी मांग के लिए वह दिल्ली की ओर जा रहे हैं तो उन्हें रोका भी जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, ‘स्वामीनाथन जी ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलनी चाहिए। मैं यहां यह कहना चाहता हूं कि INDIA अलायंस की सरकार बनेगी तो हम स्वामीनाथन जी की रिपोर्ट पर अमल करेंगे। हम आपको MSP की गारंटी देंगे।’ यही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि यह तो हमने पहली बात ही कही है। हमारा घोषणापत्र बन रहा है और उसमें हम किसानों एवं मजदूरों के लिए बहुत सी बातें ला रहे हैं। इस तरह राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि किसानों की MSP की मांग को कांग्रेस पार्टी चुनावी मुद्दा बनाएगी। इससे पहले सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन जैसे मसले पर भी कांग्रेस वादा कर चुकी है।

     

     

    जानकार मानते हैं कि कांग्रेस के पास किसी खास वर्ग का वोट नहीं बचा है। ऐसे में वह किसान, कर्मचारी और मजदूरों के नाम पर चुनाव में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। राहुल गांधी ने भी अपने वादे में इसकी झलक दे दी। उन्होंने MSP गारंटी कानून की बात कहकर 15 करोड़ परिवारों को फायदे का जिक्र किया। साफ है कि कांग्रेस इस वादे के जरिए एक बड़ी आबादी को टारगेट करने का प्लान कर रही है। इसके अलावा लाखों परिवार देश में ऐसे हैं, जो सरकारी नौकरियों से जुड़े हैं। ऐसे में उनके लिए पुरानी पेंशन लागू करने का वादा भी अहम हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल राज्यपाल के काफिले को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में
    Next Article पीएम मोदी और राष्ट्रपति नाहयान ने की शुरुआत, अब यूएई में भी चलेगा UPI RuPay Card

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.