Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राही इलेवन एवं भूमिपुत्र ने किया तीसरे राउंड में प्रवेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राही इलेवन एवं भूमिपुत्र ने किया तीसरे राउंड में प्रवेश

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राही इलेवन एवं भूमिपुत्र ने किया तीसरे राउंड में प्रवेश

    बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

     

    घाटशिला। संवाददाता

     

    मऊभण्डार स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले जा रहे 28वें बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेकेण्ड राउंड के चौथे दिन राही इलेवन जमशेदपुर और भूमिपुत्र धरमबहाल ने अपने-अपने मैच जीतकर थर्ड राउंड में प्रवेश किया। राही इलेवन ने आसान से मुकाबले में रेड जोन क्रिकेट क्लब जमशेदपुर को 10 विकेट से हराया जबकि भूमिपुत्र ने शिवाय जमशेदपुर के खिलाफ 39 रन से जीत दर्ज किया।

     

     

    दिन के पहले मुकाबले में रेड जोन क्रिकेट क्लब जमशेदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 50 रन बनाए। रवि ने 17 रन बनाए। विपक्षी टीम के सद्दाम और पवन ने दो-दो विकेट झटके।

     

    जवाब में जमशेदपुर की ही राही इलेवन ने मात्र 5 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन बना डालें। बल्लेबाज मंजीत ने 32 रन और सद्दाम ने 17 रन की पारी खेलकर टीम को 10 विकेट से आसान जीत दिला दिया।

     

    दिन के दूसरे मुकाबले में भूमिपुत्र धरमबहाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 132 रन बनाए। रितेन ने 44 रन और सिद्धू ने 32 रन बनाए। विपक्षी टीम के नवल ने 2 और अहमद ने एक विकेट लिए।

    जवाबी पारी खेलने उतरी शिवाय जमशेदपुर के खिलाड़ी निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 93 रन ही बना सकीं। आकाश ने 28 और मंटू ने 24 रन बनाए। धरमबहाल की ओर से गेंदबाज अभिषेक ने हैट्रिक लगाते हुए 3 विकेट एवं सतीश ने एक विकेट लिए। आज के मैचों में आशीष राउल, चेतन सिन्हा, आतनु चटर्जी एवं संजय मजूमदार ने अंपायर, परमजीत सिंह और गुरुवचन सिंह ने स्कोरर तथा जयंत उपाध्याय ने कमेंटेटर की भूमिका अदा किया।

     

    आज के मैच :

    1. कोनिका इलेवन जमशेदपुर बनाम स्पोर्टिंग क्लब चाकुलिया।
    2. जयराम स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर बनाम टॉप स्ट्राइकर्स चक्रधरपुर।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुछ सदस्य संगत को आपस में लड़ाना चाहते हैं: जोगी
    Next Article सिविल सर्जन डॉ0 साहिर पाल के नेतृत्व में जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ी रफ्तार

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.