Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्वरित टिप्पणी:सत्ता पक्ष व विपक्ष संसद की गरिमा का ख्याल रखे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय रांची राजनीति राष्ट्रीय

    त्वरित टिप्पणी:सत्ता पक्ष व विपक्ष संसद की गरिमा का ख्याल रखे

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    त्वरित टिप्पणी:सत्ता पक्ष व विपक्ष संसद की गरिमा का ख्याल रखे

    2024 में जनता ने घोड़े के पैर में जंजीर भी बांध दी है सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस बात को समझे

    आप बस क़िरदार हैं अपनी हदें पहचानिए वरना एक दिन फिर कहानी से निकाले जाएंगे

    देवानंद सिंह

    लोकसभा सत्र के छठे दिन सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी आमने-सामने आ गए। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत संविधान से की और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वो ‘हिंदुत्व’ पर पहुंच गए। इस बीच राहुल ने सदन में शिव, हिंदू और हिंदुत्व को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसे हंगामा खड़ा हो गया। यहां तक कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें जवाब देने के लिए खड़े हो गए, जबकि गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर दी, इसके बाद सदन में हंगामा होता रहा। राहुल ने पंजाब से लेकर अग्निवीर के मामले में भी सरकार को घेरा। इसके बाद जिस तरह की स्थिति सदन में रही, उससे जाहिर होता है कि आने वाले दिनों में भी सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है, जो बिल्कुल भी उचित नहीं होगा। सदन की एक गरीमा होती है, जिसका पालन विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष को भी करना चाहिए।

     

     

    पहले संविधान और आपातकाल को लेकर बहस होती रही और अब नए मुद्दों को लेकर बहस होना यह दर्शाता है कि सदन में विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष केवल अपनी ईगो लेकर बैठा है। देश की जनता ने सांसदों को अपनी समस्याओं के हल के लिए संसद भेजा है, लेकिन जिस तरह सांसद अपने स्वार्थपूर्ण मुद्दों पर बहस कर समय जाया कर रहे हैं, वह बिल्कुल भी सही नहीं है। हर दिन संसद की कार्यवाही के दौरान करोड़ों रुपए खर्च होते है। ऐसे में, सवाल उठता है कि क्या सांसदों को इस तरह जनता में पैसे बेफिजूल उड़ाने चाहिए या फिर सार्थक मुद्दों पर बहस करनी चाहिए ?

     

     

     

    सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को हिंदुओं के ठेकेदारी प्रथा बंद कर जनता ने जिन आकांक्षाओं के साथ उन्हें संसद भेजा है उसे पर ईमानदारी से काम करना चाहिए ना तो पूरा हिंदुस्तान मोदी आरएसएस और बीजेपी का है और ना ही कांग्रेस का.संसद की गरिमा का ध्यान न केवल विपक्ष को रखना चाहिए बल्कि सत्ता पक्ष को भी इसका ध्यान देना चाहिए।

    त्वरित टिप्पणी:सत्ता पक्ष व विपक्ष संसद की गरिमा का ख्याल रखे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपथ निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री बसंत सोरेन ने संताल परगना के सभी जिलों के कार्यपालक अभियंता से जिलावार क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली गई
    Next Article विभागीय लापरवाही की वजह से बिजली मिस्त्री सोनू महतो की करंट लगने से मौत

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.