बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बागुनहातु स्थित श्री श्री शिव शीतला माता मंदिर परिसर में रविवार, 20 सितंबर को छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की स्थापना, पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों के आय-व्यय का विवरण तथा आगामी नवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समाज के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।
बैठक में सीपी समाज के अध्यक्ष रूपेश साहू, महासचिव कन्हैया साहू, उपाध्यक्ष रामअवतार साहू, रामनाथ ठाकुर, महिला अध्यक्षा शशि साहू, पिंकी निषाद समेत अन्य पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

