पुरुलिया NH-18 सड़क हादसा: बारात से लौट रहे 9 लोगों की मौत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह पुरुलिया- टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुई. बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि कार में सवार नौ लोग पुरुलिया की ओर से झारखंड की ओर जा रहे थे. कार की टक्कर बलरामपुर की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया. सभी ईचागढ़ के चिरुगोड़ा निवासी ठाकुरदास महतो के पुत्र नवकुंज महतो के नीमडीह प्रखंड के तिलाईटांड़ गांव स्थित मामा घर पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना क्षेत्र के आदावाना (कुमारी डैम) निवासी तपन महतो के घर बारात लेकर गए थे. सभी नीमडीह के निवासी थे.

