Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्णिमा व सरयू जीते, झामुमो ने पोटका , जुगसलाई घाटशिला बहरागोड़ा विधानसभा पर कब्जा बरकारार रखा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पूर्णिमा व सरयू जीते, झामुमो ने पोटका , जुगसलाई घाटशिला बहरागोड़ा विधानसभा पर कब्जा बरकारार रखा

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्णिमा व सरयू जीते, झामुमो ने पोटका , जुगसलाई घाटशिला बहरागोड़ा विधानसभा पर कब्जा बरकारार रखा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम की सभी 6 सीटों की मतगणना जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें पूर्वी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जीत दर्ज की और जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के प्रत्याशी सरयू राय ने जीत हासिल की। जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में संपन्न मतगणना में जमशेदपुर पूर्व से भाजपा और पश्चिम से जदयू ने जीत हासिल की है। पूर्णिमा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉक्टर अजय कुमार को 47000 से अधिक मतों से पराजित किया। इस चुनाव में महत्वपूर्ण माने जा रहे निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह 15,000 मत भी प्राप्त नहीं कर सके।जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक मंगल कालिंदी की अपनी सीट दोबारा भारी मतों से जीतने में सफल रहे हैं ।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के प्रत्याशी रामचंद्र सहिस को 40,000 से अधिक मतों से पराजित कर दिया। इसी तरह पोटका विधानसभा क्षेत्र में बहुत सुरक्षित मानी जा रही भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा चुनाव हार गई।

     

    उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक संजीव सरदार ने करीब 18,000 मतों से पराजित किया ।घाटशिला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वर्तमान विधायक रामदास सोरेन एक बार फिर निर्वाचित घोषित हुए हैं ।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम चंपई सोरेन पुत्र बाबूलाल सोरेन को 20,000 से अधिक मतों से पराजित किया । घाटशिला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा बरकारार रहा।वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी वर्तमान विधायक समीर महंती निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी को 20,000 से अधिक मतों से पराजित कर दिया

    जिले की सबसे बड़ी हॉट सीट पश्चिम विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को हराकर चाणक्य होने का परिचय दिया है

    *घाटशिला विधानसभा की मतगणना हुई समाप्त बीजेपी को75287 मत मिले जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा को97261 मत मिले झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन 21974 मतों से विजय हुए*

    *बहरागोड़ा विधानसभा में Jmm के प्रत्याशी समीर मोहंती को 95222 मत मिले बीजेपी के दिनेश नंद गोस्वामी को 77426 मत मिले jmm के प्रत्याशी समीर मोहंती 17796 मत से विजय घोषित हुए*

    *आखिरी राउंड के परिणाम में सरयू राय को कुल 102914 मत मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता को 94814 मत मिले सरयू राय ने 8100मतों से बन्ना गुप्ता को हराया*

    *पूर्वी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को 106398 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय को 62938 मतों पर संतोष करना पड़ा और पूर्णिमा साहू ने 43460 से जीत दर्ज की*

    *पोटका विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मीरा मुंडा को 27093 मतों से हरा दिया*

    *जुगसलाई विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू के रामचंद्र सहिस को 43125 मतों से पराजित किया*

    जुगसलाई घाटशिला बहरागोड़ा विधानसभा पर कब्जा बरकारार रखा झामुमो ने पोटका पूर्णिमा व सरयू जीते
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने रचा इतिहास, झारखंड में पहली बार रिपीट हो रही सरकार
    Next Article सरायकेला- खरसावां तीन में से दो झामुमो की झोली में गयी जबकि बीजेपी को एक सीट से सांतोष करना पड़ा

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.