Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला- खरसावां तीन में से दो झामुमो की झोली में गयी जबकि बीजेपी को एक सीट से सांतोष करना पड़ा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सरायकेला- खरसावां तीन में से दो झामुमो की झोली में गयी जबकि बीजेपी को एक सीट से सांतोष करना पड़ा

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला- खरसावां तीन में से दो झामुमो की झोली में गयी जबकि बीजेपी को एक सीट से सांतोष करना पड़ा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला: शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मतों की गिनती पूरी होने के बाद सरायकेला- खरसावां जिले के तीनों विधानसभा सीटों के परिणाम सामने आ गए हैं. तीन में से दो झामुमो की झोली में गयी जबकि बीजेपी को एक सीट से सांतोष करना पड़ा.

    सबसे पहले सरायकेला विधानसभा का परिणाम आया. यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश महाली को 20584 मतों से पराजित किया. चंपाई सोरेन को कुल 120557 मत मिले. वही गणेश महाली को 99973 वोट मिले. इस सीट से जेएलकेएम प्रत्याशी प्रेम मार्डी 40536 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इसी तरह खरसावां विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे दशरथ गागराई ने भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा को 33212 मतों से पराजित किया. दशरथ गहराई को कुल 86972 मत प्राप्त हुए. वहीं सोनाराम बोदरा को 53760 मत मिले. इस सीट पर तीसरे स्थान पर जेएलकेएम प्रत्याशी पांडुरम हाईबुरु रहे. उन्हें 34357 मत मिले. वहीं सबसे अंतिम में ईचागढ़ विधानसभा सीट का परिणाम आया. इस सीट से लगातार दूसरी बार सविता महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से चुनाव जीतने में सफल रही. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के हरेलाल महतो को 26438 मतों से पराजित किया. सविता महतो को कुल 78274 मत मिले, जबकि हरेलाल महतो को 51836 वोट मिले. वहीं तीसरे स्थान पर जेएलकेएम प्रत्याशी तरुण महतो रहे. उन्हें 41611 वोट मिले.

     

     

    *ईचागढ़ की जनता ने रचा इतिहास:* शहीद परिवार की बहू सविता महतो ने दूसरी बार रिकार्ड जीत दर्ज की

    *बाहरी कहने वाले के मुंह पर रिकार्ड जीत का तमाचा*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चंडिल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रत्याशी सविता महतो ने 2024 के विधान सभा चुनाव में 26,523 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। शहीद परिवार की बहू सविता महतो को जनता ने दूसरी बार अपना प्रतिनिधि चुना, जो क्षेत्र के विकास और विश्वास का प्रतीक है।

    *विरोधियों को करारा जवाब*

    सविता महतो की इस शानदार जीत ने उनके खिलाफ बाहरी और भीतरी होने का झूठा प्रचार करने वाले विपक्षी दलों, विशेष रूप से आजसू पार्टी के प्रत्याशी हरे लाल महतो और उनके समर्थकों को कड़ा सबक सिखाया है। झामुमो समर्थकों ने इस जीत को क्षेत्र की जनता की समझदारी और सच्चाई की जीत बताया।

    *झामुमो समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न*

    चुनाव नतीजों के बाद, झामुमो समर्थकों ने झामुमो नेता दिलीप किस्कू की अगुवाई में चांडिल बाजार में विशाल जुलूस निकाला। पटाखे फोड़े गए, अबीर-गुलाल लगाया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर झामुमो नेता सुदामा हेंब्रम ने कहा कि ईचागढ़ की जनता ने दलबदलू, अवसरवादी नेताओं और अवैध कारोबारियों को नकारते हुए शहीद परिवार की बहू सविता महतो को बाहरी कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

    *रिकॉर्ड मतों से जीतने वाली प्रत्याशी*

    सविता महतो (झामुमो): 77,552 वोट

    हरे लाल महतो (आजसू): 51,029 वोट

    तरुण महतो (जेएल क्रांतिकारी पार्टी): 41,138 वोट

    अरविंद कुमार सिंह (निर्दलीय): 20,219 वोट

    सुखराम हेंब्रम (निर्दलीय): 15,733 वोट

    *सविता महतो का बयान*

    जीत के बाद सविता महतो ने कहा, “यह जीत ईचागढ़ की जनता की जीत है। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया, उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। यह जीत विकास और विश्वास की राजनीति की जीत है, जो झामुमो की प्राथमिकता है। मैं ईचागढ़ के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्णिमा व सरयू जीते, झामुमो ने पोटका , जुगसलाई घाटशिला बहरागोड़ा विधानसभा पर कब्जा बरकारार रखा
    Next Article यह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है – बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.