Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है – बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    यह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है – बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यह हार एक विराम है, मेरा जीवन एक संग्राम है – बन्ना गुप्ता

    *कदमा, सोनारी और मानगो में चल रहे विकास कार्य बंद ना हो जाएं, इस बात से हूँ चिंतित*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने इस जमशेदपुर के सुसंस्कृत मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता पढ़ते हुए कहा कि यह हार एक विराम है, मेरा जीवन महासंग्राम है. क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही, वह भी सही. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर के 95768 मतदाताओं ने मुझपर भरोसा जताया है. उनलोगों में मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को अपना समर्थन दिया है. मेरी चिंता इतनी भर है कि मेरे द्वारा प्रारम्भ किए गए कार्य रुकने नहीं चाहिए. चाहे मानगो का फ्लाइ ओवर हो या एमजीएम का नया हॉस्पिटल हो अथवा विश्वस्तरीय बस स्टैंड आदि सभी कार्य जारी रहने चाहिए. कदमा, सोनारी एवं मानगो में कई सड़कों का चौड़ीकरण, पार्क एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण चल रहा है, जो रुकने नहीं चाहिए. सोनारी में दोमुहानी संगम को वे एक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करना चाहते थे. अब यह जिम्मेदारी जमशेदपुर की जनता पर है. बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए सोलह सीटों पर पार्टी की शानदार जीत के लिए बधाई दी. बन्ना गुप्ता ने सफल नेतृत्वकर्ता हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन की शानदार जीत के लिए बधाइयां दी. बन्ना गुप्ता ने अपने हर कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें कर्तव्य पथ से डिगना नहीं है बल्कि पूर्व की भांति समाजसेवा करते रहना है. समाजसेवा के लिए राजनीतिक पद एक माध्यम हो सकता है, किंतु वो शर्त नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरा पूरा जीवन संघर्ष में बीता है. मुझे राजनीति या पद विरासत में नहीं मिले. उन्होंने सड़कों पर कई आंदोलन किए हैं और जनहित के मुद्दों को मजबूती साथ उठाया है. वे सदैव गरीब, कमजोर वर्ग, माताओं के हर काम के लिए तत्पर रहे हैं और जो भी पद उन्हें मिला, वो उन्हीं के आशीर्वाद से मिला. अतएव उनका घर का दरवाजा और उनका कार्यालय पहले की तरह जनता के लिए सदैव खुला रहेगा. चाहे पेंशन हो या जनहित का कोई अन्य कार्य, उनके कार्यालय से पहले की भांति ही होते रहेंगे. मुझे प्रसन्नता इस बात की है हमलोग एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं. जनहित का कोई भी मामला होगा, वे मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला- खरसावां तीन में से दो झामुमो की झोली में गयी जबकि बीजेपी को एक सीट से सांतोष करना पड़ा
    Next Article विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति जताया आभार

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.