Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीएसएफ ने अमृतसर में भारत की सीमा में पाकिस्तान से आये ड्रोन को मार गिराया
    Breaking News Headlines

    बीएसएफ ने अमृतसर में भारत की सीमा में पाकिस्तान से आये ड्रोन को मार गिराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमृतसर. सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को देर रात अमृतसर में पाकिस्तान से लगी सीमा पर एक ड्रोन को मार गिराया है. बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ कर्मियों को 25 दिसंबर की रात ड्रोन की आवाज सुनाई दी. बीएसएफ कर्मियों ने तत्काल उस तरफ फायरिंग की. थोड़ी देर बाद बीएसएफ कर्मियों ने जब तलाशी अभियान शुरू किया तो अमृतसर बॉर्डर सीमा के पास खेतों में ड्रोन बरामद हुआ. अमृतसर के राजातल गांव के नजदीक ये ड्रोन बरामद हुआ. अभी इस बाबत तलाशी अभियान चल रहा है कि हेक्साकॉप्टर ड्रोन के जरिए हथियार या ड्रग्स कहां गिराए गए थे.

     

     

    बीएसएफ इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से आए लगभग 20 ड्रोन गिरा चुका है. बीएसएफ ने इससे पहले 23 दिसंबर को भी पंजाब के अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तान सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था और उसे जब्त कर लिया था. इससे भी पहले सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार को पंजाब के तरनतारन जिले में पाकिस्तान की ओर से एक और ड्रोन घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था.

     

    बीएसएफ ने एक बयान में बताया था कि यह घटना फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हुई थी. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि बुधवार रात करीब 8 बजे बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा चौकी हरभजन के इलाके में पाकिस्तान से एक ड्रोन घुसपैठ का पता लगाया था. जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की थी. पिछले करीब एक साल से पाकिस्तान लगातार पंजाब की सीमा पर ड्रोन से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है. बताया जाता है कि इस साल हथियार और ड्रग्स गिराने के लिए करीब 200 बार पाकिस्तानी ड्रोन भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर चुके हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलूचिस्तान में सीरियल ब्लास्ट में 5 की मौत और 10 घायल
    Next Article अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई भारी तबाही, अब तक 31 की मौत, कई राज्यों में ब्लैक आउट

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.