Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुणे में बड़ा हादसा, डंपर ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी
    Breaking News Headlines

    पुणे में बड़ा हादसा, डंपर ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में बीत रात एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं. मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. हादसा पुणे के वाघोली शहर के केसनंद फाटा इलाके में रात करीब 12.30 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा हैकि डंपर चालक नशे में धुत था. घायलों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

     

    फुटपाथ पर सो रहे थे 12 लोग

    हादसे में घायल हुए सभी लोग मजदूर हैं. वह रविवार रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से आए थे. फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे, बाकी लोग फुटपाथ के किनारे एक झोपड़ी में सो रहे थे. इस दौरान भारी भरकम डंपर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया और सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए, जिन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया.

    घायलों की हालत खतरे से बाहर

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा पुलिस थाने के सामने हुआ. आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घायलों की हालत अभी खतरे से बाहर है. आरोपी ड्राइवर का मेडिकल करा लिया गया है, ताकि पता चले की वारदात के वक्त वह नशे में था या नहीं? हादसे में मरने वालों की पहचान 22 साल के विशाल पुत्र विनोद पवार वय, एक साल की वैभवी पुत्री रितेश पवार वय और 2 साल के वैभव पुत्र रितेश पवार वय के रूप में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राजील में घर से टकराकर दुकान पर गिरा एयरक्राफ्ट, 10 की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर
    Next Article बिहार शराबी और ग्रामीणों के विवाद में बवाल, 5 लोगों की कुचलकर हत्या, 6 गंभीर घायल

    Related Posts

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    May 26, 2026

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    काशीगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप-पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

    एआई: मानवता के लिए वरदान या महाविनाश का खतरा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.