Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राजील में घर से टकराकर दुकान पर गिरा एयरक्राफ्ट, 10 की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्राजील में घर से टकराकर दुकान पर गिरा एयरक्राफ्ट, 10 की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ब्राजिलिया. ब्राजील के ग्रामाडो शहर में रविवार को एक छोटा पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रॉयटर्स के मुताबिक यह प्लेन पहले एक इमारत की चिमनी से टकराकर उसी बिल्डिंग से टकरा गया. इसके बाद पास में स्थित फर्नीचर की दुकान पर क्रैश हो गया.

    इलाके के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने सोशल मीडिया पोस्ट ने कहा- मैं स्टेट डिफेंस फोर्सेज के साथ ग्रामाडो में विमान हादसे वाली पर जगह पर हूं. इमरजेंसी टीमें फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि प्लेन में सवार कोई पैसेंजर बच नहीं पाया है. राज्य के पब्लिक सेफ्टी ऑफिस के मुताबिक, कम से कम 15 लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.

     

     

    ग्रामाडो से कैनेला जा रहा था प्लेन

    लोकल मीडिया के मुताबिक यह विमान पाइपर चेयेन 400 टर्बोप्रॉप था, जिसने ग्रामाडो से कैनेला शहर के लिए उड़ान भरी थी. वह क्रिसमस के लिए फेमस टूरिस्ट प्लेस फ्लोरिअनोपोलिस जा रहा था. ग्रामाडो साउथ ब्राजील का एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है, जो अपने जर्मन आर्किटेक्ट और खूबसूरत पहाडिय़ों के लिए जाना जाता है. क्रिसमस की वजह से इस शहर में चहल-पहल बढ़ गई है. दुनियाभर से पर्यटकों के यहां आने का सिलसिला जारी है.

    ब्राजील में दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा

    ब्राजील में यह दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले शनिवार को ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में हुए एक बस एक्सीडेंट में 38 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए थे. बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और इसमें 45 यात्री सवार थे. एक कार भी इस हादसे में बस से टकराई, लेकिन उसमें सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर अफगानिस्तान ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा
    Next Article पुणे में बड़ा हादसा, डंपर ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, मंडल कंस्ट्रक्शन पर मनमानी का आरोप; जादूगोड़ा मोड़ में गड्ढों और जाम से बढ़ी परेशानी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.